यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस मल्टीबैगर स्टॉक ने भरी 10 फीसदी की उड़ान, स्टॉक स्प्लिट होते ही अपर सर्किट पर पहुंचा
Paras Defence Shares upper circuit पारस डिफेंस के शेयरों का 12 स्प्लिट होने के बाद शेयर में अपर सर्किट लगा। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पारस डिफेंस के शेयरों को शुक्रवार को 1:2 स्प्लिट किया गया है। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। यह शेयर शुक्रवार को इसकी प्राइस अडजस्ट होने बाद 855 रुपये पर खुला। इसके बाद यह 10 फीसदी बढ़कर 933.50 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कुछ ब्रोकरेज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अभी भी गुरुवार से की कीमत से स्टॉक में लगभग 45 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। पारस डिफेंस शेयर गुरुवार को 1,697.30 रुपये पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: 48000% रिटर्न देने वाले फेविकोल शेयर की गजब कहानी, ब्रोकरेज का दावा और आएगी इसमें तेजी, देखिए टारगेट प्राइस
बीएसई और एनएसई ने पारस डिफेंस की लॉन्ग टर्म एएसएम (अतिरिक्त निगरानी उपाय) के तहत रखा है। शेयर कीमतों में जब बहुत ज्यादा खरीदी और बिक्री होती है तो इसके बारे में निवेशकों को सचेत करने के लिए एक्सचेंज शेयरों को अल्पकालिक या दीर्घकालिक एएसएम में रखते हैं।
कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजारों को बताया कि एंटी ड्रोन सॉल्यूशन में दिग्गज कंपनी फ्रांस की सेरबेयर ने अपनी सहायक कंपनी पारस एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से CHIMERA 200 प्रोजेक्ट के विकास में तेजी लाने की सराहना की है। यह ड्रोन एंटी-जैमिंग टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है।
यही वजह है कि, सेरबेयर ने एक आशय पत्र (LoI) जारी किया है, जिसमें CHIMERA 200 सिस्टम की 30 यूनिट्स खरीदने की बात कही गई है। इसकी कीमत 2.2 मिलियन यूरो (लगभग 22.21 करोड़ रुपये) है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

