सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो सकते हैं अंबानी? गंवाए ₹59 हजार करोड़, 2026 में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस

Published: Fri, 09 Jan 2026 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 02:08 PM (IST)

नया साल 2026 शुरू होते ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में ₹59 हजार करोड़ की भारी गिरावट दर्ज हुई, जिससे ...और पढ़ें

100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो सकते हैं अंबानी? गंवाए ₹59 हजार करोड़, 2026 में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस

100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो सकते हैं अंबानी? गंवाए ₹59 हजार करोड़, 2026 में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस

HighLights

  1. मुकेश अंबानी ने 2026 में ₹59 हजार करोड़ गंवाए

  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट मुख्य कारण

  3. $100 अरब क्लब से बाहर होने का खतरा

Mukesh Ambani net worth 2026: नया साल शुरू होते ही देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पिछले 9 दिन में उनकी संपत्ति में करीब 59 हजार करोड़ रुपए की भारी गिरावट (Mukesh Ambani wealth loss) आई। इसी के साथ वह साल 2026 में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस भी बन गए।

दरअसल, देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार गिरावट (Reliance Industries share fall 2026) से अंबानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गुरुवार को भी शेयर फिसलने के बाद उनकी नेटवर्थ एक ही दिन में 2.59 अरब डॉलर घटकर 101 अरब डॉलर रह गई।

100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर होने का डर

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg richest list 2026) के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत से अब तक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 6.54 अरब डॉलर (करीब 58.94 हजार करोड़ रुपए) की गिरावट आ चुकी है। इस नुकसान के साथ वह इस साल अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले रईस बन गए हैं। फिलहाल अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं और एशिया में पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन अगर रिलायंस के शेयरों में गिरावट का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो वह 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बाप रे! इतनी सारी कंपनियां के मालिक हैं मुकेश अंबानी, गिनते-गिनते थक जाएंगे; पांच पन्नों में आते हैं नाम

अदाणी की भी गिरी संपत्ति, टॉप-20 से बाहर

वहीं, देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.02 अरब डॉलर की गिरावट (Gautam Adani Wealth Loss) आई। वह 83.4 अरब डॉलर के साथ दुनिया में 21वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में शिव नादर, शापूर मिस्त्री, लक्ष्मी मित्तल, सावित्री जिंदल, सुनील मित्तल, अजीम प्रेमजी और दिलीप सांघवी भी शामिल हैं।

लैरी एलिसन को लगा साल का दूसरा बड़ा झटका

अंबानी के बाद इस साल दूसरा सबसे बड़ा झटका लैरी एलिसन को लगा है। ओरेकल के फाउंडर की नेटवर्थ में 5.53 अरब डॉलर की कमी आई है, हालांकि 242 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह अब भी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं मार्क जकरबर्ग की दौलत 4.76 अरब डॉलर घटकर 229 अरब डॉलर रह गई है और वह छठे स्थान पर हैं। फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट को 4.42 अरब डॉलर और माइकल डेल को 4.09 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

सबसे ज्यादा फायदे में कौन है?

इस साल सबसे ज्यादा कमाई अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos Networth) ने की है। उनकी नेटवर्थ 13.9 अरब डॉलर बढ़कर 267 अरब डॉलर पहुंच गई है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 632 अरब डॉलर के साथ टॉप पर बने हुए हैं और इस साल उनकी दौलत 12.7 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके अलावा लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की संपत्ति में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 अमीरों में से 6 की नेटवर्थ इस साल घट चुकी है।