Move to Jagran APP

मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे रईस व्यक्ति

ह्यूंस्टन। देश के दिग्गज दौलतमंद मुकेश अंबानी दुनिया के अट्ठारहवें सबसे रईस व्यक्ति हैं। इसके अलावा उन्हें दुनियाभर के सबसे रईस भारतीयों की सूची में भी शीर्ष पर रखा गया है। इस स्थान पर वे पिछले छह साल से काबिज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को यह तमगा दिया गया है। वर्ष 2012 में उनकी संपत्ति करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये [24.7 अरब डॉलर] रही है।

By Edited By: Published: Thu, 03 Jan 2013 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे रईस व्यक्ति

ह्यूंस्टन। देश के दिग्गज दौलतमंद मुकेश अंबानी दुनिया के अट्ठारहवें सबसे रईस व्यक्ति हैं। इसके अलावा उन्हें दुनियाभर के सबसे रईस भारतीयों की सूची में भी शीर्ष पर रखा गया है। इस स्थान पर वे पिछले छह साल से काबिज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को यह तमगा दिया गया है। वर्ष 2012 में उनकी संपत्ति करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये [24.7 अरब डॉलर] रही है। इस सूची में मेक्सिको के टेलीकॉम टायकून कार्लोस स्लिम 70 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। सूची में दुनिया के सौ अरबपतियों को शामिल किया गया है।

loksabha election banner

ताजा सूची में मुकेश अंबानी एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। इससे पिछले साल [वर्ष 2011] की सूची में वे दुनिया के दौलतमंदों में 19वें स्थान पर थे। तब उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर थी। अनिश्चित ग्लोबाल आर्थिक हालात और यूरोप व अमेरिका में छाई मंदी के बावजूद अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल खूब इजाफा हुआ है। सूची में शामिल सौ अरबपतियों की संपत्ति में वर्ष 2012 में करीब 15 फीसद का इजाफा हुआ है। इनकी कुल संपत्ति 18.1 खरब डॉलर हो गईहै।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और फैशन रिटेलर जारा के संस्थापक आमनसियो ओरटेगा पहले की ही तरह सूची में दूसरे व तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। गेट्स के पास जहां 60 अरब डॉलर से थोड़ी ज्यादा संपत्ति है, वहीं ओरटेगा इस मामले में उनसे थोड़े ही कम हैं। मशहूर अमेरिकी निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे तीसरे नंबर से खिसक कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल चैरिटी संस्थाओं के जरिये भारी भरकम दान देने के बावजूद उनकी संपत्ति में पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया की दिग्गज फर्नीचर रिटेल कंपनी आइकिया के संस्थापक इंग्वार केंप्राड की संपत्ति 16.6 फीसद बढ़ी है और वे सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास करीब 40 अरब डॉलर की संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.