सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार के एजेंडे पर झूमी दलाल स्ट्रीट

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2014 11:10 PM (IST)

राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेश मोदी सरकार के आर्थिक एजेंडे पर निवेशक झूम उठे। उन्होंने जोश में आकर अपनी लिवाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रपति के अभिभाषण में पेश मोदी सरकार के आर्थिक एजेंडे पर निवेशक झूम उठे। उन्होंने जोश में आकर अपनी लिवाली से सोमवार को नए शिखर पर पहुंचा दिया। नतीजतन दलाल स्ट्रीट में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स इस दिन 183.75 अंक चढ़कर 25580.21 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। तीन दिनों में यह सूचकांक 774.38 अंक उछल चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 71.20 अंक बढ़कर 7654.60 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। निवेशकों को इस तेजी से दिन भर में एक लाख करोड़ का फायदा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली नई सरकार ने अपने आर्थिक एजेंडे में वे सब बातें रखी हैं, जिनकी निवेशक उम्मीद कर रहे थे। इसमें अर्थव्यवस्था की रफ्तार में तेजी लाना, एफडीआइ को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार पैदा करने पर जोर, अनुकूल कर ढांचा तैयार करने जैसी घोषणाएं शामिल हैं। यह देखते हुई दलाल स्ट्रीट में निवेशकों ने खरीदारी बढ़ा दी।

एफआइआइ ने झोंके एक लाख करोड़

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआइआइ लिवाली में आगे रहे। उन्होंने बीते शुक्रवार को भी 1283 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी। इस साल जनवरी से लेकर अब तक वे भारतीय शेयर बाजार में एक लाख करोड़ रुपये की पूंजी झोंक चुके हैं।

दिन भर की कारोबारी हलचल

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25543.60 अंक पर मजबूत खुला। एक समय यह नीचे में 25496.84 अंक तक गया। लिवाली के जोर से यह सूचकांक एक समय अपने अब तक के उच्चतम स्तर 25644.77 अंक को छू गया। ऑयल एंड गैस को छोड़कर बीएसई के अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त दर्ज हुई। रीयल एस्टेट कंपनियों से जुड़ा सूचकांक छह फीसद से ज्यादा उछल गया। कैपिटल गुड्स, पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों को भी लिवाली का ज्यादा लाभ मिला। इस दिन सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 20 के शेयर चढ़े, जबकि दस में हानि दर्ज हुई।