माइक्रोसॉफ्ट में छटनी की संभावना, जा सकती है सेल्स फील्ड के कर्मचारियों की नौकरी
माइक्रोसॉफ्ट अपने मैनेजमेंट की रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी के तहत कई कर्मचारियों की छटनी कर सकता है
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की संभावना देखी जा रही है। दरअसल कंपनी आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग पर काम कर रही है जिससे कर्मचारियों की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।
क्या कहा गया रिपोर्ट में:
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी क्लाउड सर्विस पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इस कारण कंपनी अपने मैनेजमेंट की रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी पर काम कर रहा है। इस बदलाव से कंपनी की सेल्स फील्ड में कई नौकरियां संकट में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 31 मार्च, 2017तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 121,567 थी। हालांकि मेमो में छटनी की बात का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
सोमवार को कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी ई मेल के जरिए दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि कर्मशियल सेल्स को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक हिस्सा बडेा ग्राहकों को लक्षित करेगा और दूसरा छोटे व मझौले क्लाइंट्स को लक्षित करेगा। कर्मचारियों को मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंसियल सर्विस, रिटेल, हेल्थ,एजुकेशन और सरकार जैसी इंडस्ट्री के लिए एलाइन किया जाएगा। वे सॉफ्टवेयर को चार मुख्य श्रेणियों में बतने का प्रयास करेंगे। ये श्रेणियां मॉर्डन वर्कप्लेस, बिजनेस एप्लिकेशन, एप्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा एंड एआई होंगी।