सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरबीआई के कदम से बाजार खुश, सेंसेक्स 359 अंक उछला

By Edited By:
Published: Tue, 29 Oct 2013 10:09 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा अनुमान के मुताबिक रहने से बाजार में 2 फीसद तक की मजबूती आई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा अनुमान के मुताबिक रहने से बाजार में 2 फीसद तक की मजबूती आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 358.73 अंक चढ़कर 20,929.01 और निफ्टी 119.80 अंक चढ़कर 6220.90 पर बंद हुए। मिडकैप शेयर 1.5 फीसद चढ़े। स्मॉलकैप शेयर 0.5 फीसद मजबूत हुए।

आज बाजार की चाल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर निर्भर रही। खराब अंतरराष्ट्रीय संकेत और कमजोर रुपये की वजह से बाजार ने सपाट स्तरों पर खुले। क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा होने के पहले बाजार कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स 75 अंक गिरा। निफ्टी 6100 के नीचे फिसला। आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया, जो बाजार के अनुमान मुताबिक रहा। इसके बाद बाजारों में खरीदारी आई। सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी आई।

ब्याज दरों से जुड़े शेयरों में आई खरीदारी की वजह से बाजार 1.5 फीसद तक चढ़े। सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़ा और निफ्टी ने 6200 का स्तर पार कर लिया। दोपहर के बाद बाजार में तेजी बढ़ती नजर आई और बाजार 2 फीसद तक उछले। सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला। निफ्टी 6225 के स्तर के ऊपर पहुंचा।

यूरोपीय बाजारों में मजबूती का रुझान है। एफटीएसई में 0.35 फीसद की बढ़त है। सीएसी और डीएएक्स भी हरे निशान में है। एशियाई बाजारों में निक्कई और शंघाई कंपोजिट 0.5-0.25 फीसद गिरे। कॉस्पी, ताइवान इंडेक्स, हैंगसैंग में हल्की बढ़त रही। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है। रुपया 61.43 के स्तर पर है। सोमवार को रुपया 61.52 पर बंद हुआ था।