Milk Price Hike: 1 सितंबर से महंगाई का अटैक, अचानक ₹9 बढ़े दूध के दाम; कहां-कहां होंगे लागू?
Milk Price Today: 1 सितंबर से दूध के दाम में ₹9 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे त्योहारी सीजन में रसोई ...और पढ़ें

Milk Price Hike: 1 सितंबर से महंगाई का अटैक, अचानक ₹9 बढ़े दूध के दाम; कहां-कहां होंगे लागू?
HighLights
1 सितंबर से दूध के दाम में ₹9 की बढ़ोतरी।
पशु चारे की बढ़ती लागत, गर्मी और मांग वृद्धि मुख्य कारण।
CRISIL ने चालू वित्त वर्ष में दूध के दाम बढ़ने की आशंका।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन (Festive Season) के शुरू होते ही आम आदमी पर महंगाई (Inflation Rate) की मार बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि अब 1 सितंबर से दूध के दामों (Rule Changes from 1 September) में सीधे ₹9 की बढ़ोतरी की गई है, जिससे किचन का बजट (Monthly Budget) अब बिगड़ने वाला है। तो आखिर अचानक कैसे बढ़े दूध के दाम और कहां-कहां लागू होंगे ये नए रेट, आइए विस्तार से जानते हैं।
अचानक कैसे बढ़े दूध के दाम?
दरअसल, महाराष्ट्र में एलान हुआ है कि 1 सितंबर से दूध ₹9 महंगा मिलेगा। हालांकि ये कोई अचानक से हुआ एलान नहीं, बल्कि इससे पहले 11 अगस्त 2026 से राज्य में दूध प्रोड्यूसर और प्रोसेसर्स की वेलफेयर एसोसिएशन ने गाय और भैंस, दोनों के दूध के दामों में ₹2 की बढ़ोतरी की थी। और ऐसे में अब फिर दूध में ₹9 की बढ़ोतरी का एलान हुआ है।
2026 में कई बार बढ़ चुके हैं दाम
इस साल के शुरुआती आठ महीनों में ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी रहा है:
- मई 2026: अमूल और मदर डेयरी ने 14 मई 2026 को दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए। इसके साथ ही राजस्थान की सरस, मध्य प्रदेश की सांची और महाराष्ट्र की गोकुल जैसी रीजनल डेयरियों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए।
- जून 2026: जून की शुरुआत में केरल की मिल्मा ने दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा कर दिया।
- अगस्त-सितंबर 2026: अगस्त में शुरुआती बढ़ोतरी के बाद अब 1 सितंबर से महाराष्ट्र में 9 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी लागू होने जा रही है।
क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
महंगाई के मोर्चे पर देखें तो फिलहाल आम आदमी की जेब पर कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रेटिंग एजेंसी CRISIL के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में दूध के दाम 4 से 5% तक और बढ़ सकते हैं। हालांकि कंपनियां एक साथ ये बढ़ोतरी नहीं करेंगी, लेकिन धीरे-धीरे दामों में इजाफा करती जाएंगी। वहीं अगर डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि घी, पनीर, दही और मक्खन की बात करें तो इनमें भी 5-6% का इजाफा हो सकता है।
दूध महंगा होने की क्या है वजह?
दरअसल दूध प्रोडक्शन के लिए पशुओं के चारे की बढ़ती लागत और बाकी खर्चों में इजाफा मुख्य वजह है। भीषण गर्मी और कमजोर मानसून की वजह से पशुओं की दूध देने की क्षमता पर असर पड़ता है, जिससे किसानों पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ता है। इसके अलावा देश में दूध की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, और त्योहारी सीजन में तो डेयरी प्रोडक्ट की मांग और तेज हो जाती है। इन्हें सारे कारणों की वजह से लगातार दूध के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं।
