सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG यूज करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी यह खास सुविधा, आसान हो जाएगा Gas Cylinder भरवाना

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 10 Jun 2021 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 07:17 AM (IST)

LPG Consumers को यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है कि वे किस डिस्ट्रीब्यूटर से LPG ...और पढ़ें

यह स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू की जाएगी।
यह स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू की जाएगी।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप रसोई गैस के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG Cylinders यूज करने वालों को एक खास सुविधा दी है। दरअसल, सरकार ने LPG Consumers को यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है कि वे किस डिस्ट्रीब्यूटर से LPG Refill कराना चाहते हैं। उपभोक्ता अपनी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के उन डिलीवरी डिस्ट्रिब्यूटर में से किसी एक को चुन सकेंगे, जो कि उनके क्षेत्र में एलपीजी का वितरण करता है। यह स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू की जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक शुरुआत में यह फैसिलिटी चंडीगढ़, कोयम्बटूर, गुड़गावं, पुणे और रांची में उपलब्ध होगी। 

इस तरह उठा सकते हैं नई सुविधा का लाभ

LPG Consumers जब पंजीकृत लॉग इन का उपयोग कर मोबाइल ऐप/ ग्राहक पोर्टल के जरिए LPG Cylinder रिफिल की बुकिंग करेंगे तो उन्हें वितरण वितरकों की सूची रेटिंग के साथ दिखेगी। ग्राहक एलपीजी रिफिल डिलीवरी प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के लिए लागू सूची में से किसी भी वितरक को चुन सकता है। यह सर्विस न केवल बढ़ी हुई पसंद के माध्यम से ग्राहकों को सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्राहकों को सर्वोत्तम श्रेणी की सेवाएं प्रदान करने और उनकी प्रदर्शन रेटिंग में सुधार करने के लिए वितरकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रेरित करेगी।

डिजिटल एलपीजी सेवाएं

डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत ऑयल मार्केट कंपनियां ग्राहकों को एक सहज डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सुविधाओं का लगातार अपग्रेड कर रही हैं। कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को देखते हुए संपर्क रहित लेनदेन की आवश्यकता को बढ़ाया गया है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए, OMCs ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को एलपीजी रिफिल बुक करने और भुगतान करने में मदद करने के लिए विभिन्न डिजिटल पहलों को लागू किया है।