LPG Cylinder Booking: बुकिंग के कितने दिन बाद घर पहुंचेगा सिलिंडर? क्या है इसे लेकर नियम
LPG Cylinder Booking: मध्य पूर्व युद्ध के कारण देश में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत है, जिससे बुकिंग और डिलीवरी में ...और पढ़ें
-1773745580345_m.webp)
HighLights
मध्य पूर्व युद्ध से एलपीजी सिलिंडर की किल्लत बढ़ी है।
दूसरा सिलिंडर अब 25 या 45 दिन बाद ही बुक होगा।
LPG Cylinder Booking: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते देशभर में एलपीजी सिलिंडर को लेकर किल्लत चल रही है। कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये शिकायत कर रहे हैं कि वे सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच सरकार ने भी एलपीजी सिलिंडर को लेकर नियम बदले हैं।
सरकार की ओर से ये जरूरी नियम क्लियर कर दिया गया है कि अगर आपने एक सिलिंडर बुक कर दिया है तो दूसरा सिलिंडर बुक आप 25 दिन से पहले नहीं कर पाएंगे। वहीं ग्रामीण इलाकों में जहां पहुंच आसान नहीं है वहां 45 दिनों का समय दिया गया है। एक सिलिंडर बुक होने के बाद दूसरा सिलिंडर 45 दिन बाद ही मिलेगा।
ये 25 दिन का नियम लगभग हर कोई जानता है कि लेकिन तब क्या होगा जब 25 दिन पूरे हो गए है और सिलिंडर बुक भी कर दिया गया है। अब सवाल है कि ये सिलिंडर आपको कब तक मिलेगा?
कब मिलेगा सिलिंडर?
सरकारी नियम के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में सिलिंडर बुक करने के बाद आपको 2 से 3 दिन में डिलीवरी हो जाता है। हालांकि सामान्य स्थिति में भी तकनीकी दिक्कत या मांग बढ़ने के चलते इसमें देरी भी हो जाती है। अब सवाल है कि युद्ध की परिस्थिति में आपको सिलिंडर मिलने में कितना समय लगेगा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने ये शिकायत की है कि उन्होंने बुकिंग करने के बाद भी एक हफ्ते बाद सिलिंडर डिलीवरी हो रहा है। कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि उन्हें डिलीवरी होने में एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय लग रहा है।
हालांकि मीडिया खबरों की मानें तो दूसरे मार्गों से एलएनजी गैस भारत पहुंच गई है। अब ये देखना होगा कि क्या इसकी पहुंच जरूरतमंद लोगों तक पहुंच पाती है। युुद्ध का सबसे ज्यादा असर एलपीजी पर इसलिए पड़ा है क्योंकि भारत ज्यादा से ज्यादा एलएनजी गैस मध्यपूर्व से लाता है।
