सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बढ़ जाएगी होम से लेकर कार लोन की EMI, इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए कब से होंगी लागू?

Published: Fri, 21 Aug 2026 10:19 AM (IST)

करूर वैश्य बैंक ने अपनी MCLR दरों में 0.05% से 0.25% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे।

करूर वैश्य बैंक ने MCLR में बढ़ोतरी का एलान किया।

करूर वैश्य बैंक ने MCLR में बढ़ोतरी का एलान किया।

HighLights

  1. करूर वैश्य बैंक ने MCLR दरों में की बढ़ोतरी।

  2. होम, कार, पर्सनल लोन की EMI अब बढ़ेगी।

  3. नई दरें 22 अगस्त 2026 से होंगी प्रभावी।

नई दिल्ली। देश के एक प्राइवेट बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है। ऐसे में अगर आप करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के ग्राहक हैं और आपने बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन ले रखा है, तो आपको ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी। दरअसल, इस प्राइवेट बैंक ने अपनी Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate (MCLR) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को आधिकारिक फाइलिंग में यह जानकारी दी है। नई दरें 22 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगी।

क्या बदलाव हुआ?

बैंक ने अलग-अलग अवधि के लिए MCLR में 0.05% से लेकर 0.25% तक की बढ़ोतरी की है। बैंक के इस फैसले का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका लोन MCLR से जुड़ा हुआ है। दरें बढ़ने के कारण अब ग्राहकों की मासिक किस्त (EMI) में इजाफा देखने को मिलेगा।

क्या होता है MCLR?

MCLR वह न्यूनतम दर होती है जिससे कम पर बैंक ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकते। जब भी बैंक MCLR बढ़ाता है, तो उससे जुड़े फ्लोटिंग रेट लोन महंगे हो जाते हैं। जिन ग्राहकों का लोन रीसेट (Reset) होने वाला है, उनकी EMI अब बढ़ जाएगी। वहीं, बैंक से नया लोन लेना अब पहले के मुकाबले महंगा होगा।

बता दें कि अधिकांश रिटेल लोन (जैसे होम लोन) एक साल के MCLR से जुड़े होते हैं। इसमें 0.05% की वृद्धि की गई है, जो अब 9.35% से बढ़कर 9.40% हो गई है।

ये भी पढ़ें - महंगी होंगी Tata Motors की कारें, 25000 रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

करूर वैश्य बैंक कमर्शियल बैंकिंग और ट्रेज़री ऑपरेशन्स सहित कई तरह की बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएँ देता है। तमिलनाडु स्थित इस बैंक का मार्केट कैप 32428 करोड़ रुपये है। 21 अगस्त को बैंक के शेयर हल्की तेजी के साथ 337 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)