सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेपी ग्रुप फाउंडर जयप्रकाश के कितने बेटे, JP Associates के दिवालिया होने के बाद अब कौन-सा बिजनेस संभाल रहे?

Published: Thu, 13 Nov 2025 01:59 PM (GMT+05:30)

जयप्रकाश एसोसिएट्स के दिवालिया होने के बाद, ईडी ने जयप्रकाश गौड़ के बेटे मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है। इस ...और पढ़ें

Jaypee Group फाउंडर जयप्रकाश गौड़ के दूसरे बेटे का क्या नाम है?

Jaypee Group फाउंडर जयप्रकाश गौड़ के दूसरे बेटे का क्या नाम है?

HighLights

  1. ईडी ने मनोज गौड़ को किया गिरफ्तार

  2. अदाणी जेपी एसोसिएट्स खरीदने की दौड़ में

  3. संजय गौड़ संभाल रहे कई कंपनियों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के दिवालिया होने के बाद जेपी ग्रुप पर एक और बुरी खबर आई है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Jaypee Group फाउंडर जयप्रकाश गौड़ के एक बेटे मनोज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज गौड़ की गिराफ्तारी घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई है।

जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने में जब से अदाणी, वेदांता और डालमिया जैसे नाम आए हैं तब यह ग्रुप लगातार चर्चा में है। इस गिरफ्तारी के बाद लोग जानना चाहते हैं कि जयप्रकाश गौड़ के बड़े बेटे मनोज गौड़ हैं तो छोटा बेटा कौन है और वह किस पद पर, किस कंपनी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

मनोज गौड़ के बारे में

मनोज गौड़, जयप्रकाश गौड़ के बड़े बेटे हैं। वह रियल्टी कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। वह जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेपी समूह की प्रमुख कंपनी) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने समूह के कई सेक्टर जिसमें इंजीनियरिंग एवं निर्माण, सीमेंट, जलविद्युत, रियल एस्टेट, एक्सप्रेसवे और शिक्षा शामिल हैं, की देखरेख करते रहे हैं।

छोटे बेट संजय गौड़ के बारे में


जयप्रकाश गौड़ के छोटे बेटे का संजय गौड़ उर्फ सनी गौड़ है। उन्होंने जयप्रकाश एसोसिएट्स में अपनी डायरेक्टर की भूमिका से 2020 में इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में, वह जेपी समूह की कई सहायक कंपनियों में डायरेक्टर और चेयरमैन के रूप में कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। इनमें बोकारो जेपी सीमेंट लिमिटेड और मध्य प्रदेश जेपी मिनरल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शामिल हैं।

अदाणी खरीदेंगे जेपी एसोसिएट्स?

हाल ही में जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण (Jaypee Associates acquisition) में वेदांता को पछाड़कर गौतम अदाणी की सबसे बड़ी कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज फिर सबसे आगे आ गई है। वेदांता की 12,505 करोड़ की बोली के बावजूद, अदाणी की जल्दी भुगतान योजना ने उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया है। ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने अदाणी की योजना को उच्च दर्जा दिया है, क्योंकि उन्होंने दो साल के भीतर भुगतान का प्रस्ताव रखा है। वेदांता ने 5 साल में किस्तो में पेमेंट की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Yamuna Expressway बनाने वाली JP Associates कैसे हुई दिवालिया, आखिर गौड़ परिवार से कहां हुई चूक? बिका साम्राज्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।