रतन टाटा ने दिया संकेत, भारत में बनेंगी जगुआर और लैंड रोवर
रतन टाटा ने संकेत दिया है कि जगुआर और लैंड रोवर यानी जेएलआर की मैन्यूफैक्चरिंग भारत, पूर्वी यूरोप और अमेरिका में की जा सकती है। फिर भी टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सलाह दी कि इस मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं होगी।
लंदन। रतन टाटा ने संकेत दिया है कि जगुआर और लैंड रोवर यानी जेएलआर की मैन्यूफैक्चरिंग भारत, पूर्वी यूरोप और अमेरिका में की जा सकती है। फिर भी टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सलाह दी कि इस मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं होगी।
रतन ने दो दशक तक 103 अरब डॉलर वाले टाटा समूह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने जेएलआर जैसे कई सौदे किए। उन्होंने कहा, 'एक बार उन्हें यह भी लगा कि ब्रिटेन में कोई प्रतिभा या क्षमता नहीं है। इस बारे में उनका विचार नहीं बदलता तो वे जेएलआर की ओर आकर्षित नहीं होते।'
टाटा ने इसका श्रेय वॉरविक समूह के चेयरमैन लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य को दिया, जिन्होंने उन्हें यहां जोर देकर बुलाया। इसकी वजह से आखिरकार रतन के विचार बदले। जेएलआर के बारे में टाटा ने कहा, 'भविष्य उज्जल है, लेकिन हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमें धीरे-धीरे ग्रोथ करनी चाहिए, लेकिन बाजार को बिना उसकी कोई शिकायत दूर किए हाथ से नहीं निकलने देना चाहिए।'फोर्ड से टाटा ने यूं लिया अपने अपमान का बदला