रिलायंस के तिलैया प्रोजेक्ट से हाथ खींचने पर झारखंड सरकार हैरान
रिलायंस के तिलैया पावर प्रोजेक्ट से हाथ खींचे जाने पर झारखंड सरकार ने हैरानी जताई है। बुधवार को मुख्य सचिव राजीव गौबा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री निवेश से लेकर विकास के तमाम मसलों पर खुद संज्ञान ले रहे हैं। रिलायंस ने हाथ क्यों खींचा इसका जवाब तो कंपनी ही
रांची। रिलायंस के तिलैया पावर प्रोजेक्ट से हाथ खींचे जाने पर झारखंड सरकार ने हैरानी जताई है। बुधवार को मुख्य सचिव राजीव गौबा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री निवेश से लेकर विकास के तमाम मसलों पर खुद संज्ञान ले रहे हैं।
रिलायंस ने हाथ क्यों खींचा इसका जवाब तो कंपनी ही दे सकती हैं, जबकि सरकार हर कार्य में पूर्ण सहयोग दे रही है। अभी एनएचआई के सचिव भी आए थे, उन्होंने भी यहां चल रहे कार्यों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राज्य में निर्माण कार्यों में आई तेजी की सराहना की।
15 मई को तमाम मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस में भी रिलांयस ने कोई रुचि नहीं दिखाई। 2 मार्च को निहित प्रक्रिया के तहत जन सुनवाई थी। कंपनी नहीं आई। दूसरी तारीख का आग्रह किया। जमीन का हस्तांतरण वहीं होता है, जहां अवार्ड नहीं होता। ऊर्जा सचिव के समक्ष भी 17 अप्रैल को कोई मसला नहीं उठाया। सितंबर, 13 में टेरिफ के लिए एक आवेदन दिया था। ऊर्जा मंत्रालय से मुद्दों पर बात होगी।
यह पूछे जाने पर सरकार का रुख क्या होगा, मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे पास संसाधन हैं, एक दशक से जिस पर चर्चा चल रही है हम उसे विकसित करेंगे। पतरातू पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए कमिटी बनी है जो सरकार के समक्ष सारे प्रस्तावों को रखेगी। पावर फाइनेंस कमीशन प्रोजेक्ट के तहत अल्ट्रा मेगापार्क देवघर में बनाया जाएगा। तिलैया प्रोजेक्ट पर नए सिरे से विचार होगा। डीवीसी मैथन और कोडरमा मसले का समाधान हो रहा है। टाटा पावर तिरुडीह की प्रक्रिया चल रही है। टीवीएनएल तकनीकी रूप से देश के तीन बड़े प्रोजेक्ट में स्थान रखता है। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सचिवों व उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि सकारात्मक रूप से सभी मुद्दों को देखें। फारेस्ट और राजस्व का कार्य धीमा चल रहा था, इसमें तेजी आई है और सकारात्मक तरीके से कार्य चल रहा है। कहा, रिलांयस के संबंध में हजारीबाग व कोडरमा उपायुक्त ने जानकारी दी है कि वहां अब तक कोई गतिविधि नहीं है। 1220 एकड़ जमीन स्टेज 2 में क्लीयर किया जा चुका है।
पढ़ें : सोलर लाइटिंग में प्रवेश को हैवेल्स ने खरीदी प्राम्पटेक कंपनीपढ़ें : ब्राजील की दवा कंपनी ड्यूमेड प्रोड्यूटोस का 2.6 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी सिप्ला