अमृतसर और लुधियाना के साथ जालंधर भी बनेगा स्मार्ट सिटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के तहत देश भर के सौ शहरों को विकसित किया जाना है। स्मार्ट शहरों की इस लिस्टम में पंजाब के मुख्य शहर अमृतसर और लुधियाना पहले ही चुने जा चुके हैं और अब राज्य सरकार ने इस सूची में जालंधर का नाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के तहत देश भर के सौ शहरों को विकसित किया जाना है। स्मार्ट शहरों की इस लिस्टम में पंजाब के मुख्य शहर अमृतसर और लुधियाना पहले ही चुने जा चुके हैं और अब राज्य सरकार ने इस सूची में जालंधर का नाम भी सुझाया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक अमृतसर और लुधियाना के मुकाबले जालंधर ऐतिहासिक और औद्योगिक तौर पर बहुत महत्त्वपूर्ण नहीं है। लेकिन 10 लाख से अधिक की आबादी के अनिवार्य मानक पर खरा उतरने वाला यह राज्य का तीसरा शहर है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें जालंधर समेत पंजाब के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने की गुजारिश की। जालंधर का विकास स्मार्ट सिटी के तौर पर हुआ तो लोग 15 मिनट में शहर के किसी भी कोने में पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त 95 फीसदी मकानों के 400 मीटर के दायरे में खुदरा शॉपिंग सेंटर, पार्क, प्राथमिक विद्यालय होंगे।