सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tatkal Ticket Book करने वालों के लिए खुशखबरी! अब नहीं अटकेगी टिकट बुकिंग, मिनटों में झटपट ऐसे मिलेगा कन्फर्म टिकट!

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:18 PM (IST)

IRCTC अपनी ई-टिकटिंग प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है ताकि प्रति मिनट 1 लाख टिकट बुक किए जा सकें और ...और पढ़ें

Rail Ticket Booking: अब 37000 नहीं, हर मिनट बुक होंगे इतने टिकट; वेबासाइट क्रैश होने की टेंशन से ऐसे मिलेगी राहत!

Rail Ticket Booking: अब 37000 नहीं, हर मिनट बुक होंगे इतने टिकट; वेबासाइट क्रैश होने की टेंशन से ऐसे मिलेगी राहत!

HighLights

  1. IRCTC ई-टिकटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर रहा है।

  2. लक्ष्य: प्रति मिनट 37,000 से 1 लाख टिकट बुकिंग।

  3. 'एक्टिव-एक्टिव डिज़ास्टर रिकवरी' से वेबसाइट क्रैश नहीं होगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अक्सर ट्रेन से ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online Ticket Booking) को लेकर एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों का असर ऑनलाइन बुकिंग, तत्काल बुकिंग करने वाले लोगों पर पड़ेगा जो अक्सर स्लो वेबसाइट की वजह से परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं कि IRCTC अब क्या बदलाव करने वाला है।

टिकट बुकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर होगा अपग्रेड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IRCTC अपनी नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग (NGET- Next Generation E-Ticketing) प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है। इस अपग्रेड के तहत सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्क और सॉफ्टवेयर पर काम किया जाएगा। वहीं इस अपग्रेड का मकसद ये है कि IRCTC का वेबसाइट से टिकट बुकिंग को बढ़ाना है।

IRCTC के मुताबिक, फिलहाल वेबसाइट पर 37000 टिकट प्रति मिनट बुक किए जाते हैं, वहीं इसे अब 1 लाख बुकिंग प्रति मिनट तक बढ़ाने का लक्ष्य है। रिपोर्ट के अनुसार, निगम ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के बुनियादी ढांचे के मॉडर्नाइजेशन में लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है।

सर्वर फेल होने पर भी नहीं रुकेगी बुकिंग

अक्सर देखा जाता है कि त्योहारी सीजन में ज्यादा बुकिंग की वजह से IRCTC की वेबसाइट और एप में दिक्कत आ जाती है या फिर वो क्रैश हो जाती है। लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए IRCTC एक 'एक्टिव-एक्टिव डिज़ास्टर रिकवरी' (Active-Active Disaster Recovery) प्रणाली पर काम कर रहा है।

इस नई तकनीक के तहत दो अलग-अलग ऑपरेशनल सेटअप एक साथ काम करेंगे। अगर किसी वजह से एक सर्वर या सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो दूसरा सिस्टम तुरंत सारा ट्रैफिक संभाल लेगा। इससे यात्रियों को बुकिंग के दौरान बीच में बाहर नहीं होना पड़ेगा और टिकट बुकिंग बिना रुकावट चलती रहेगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस इमरजेंसी रिकवरी सुविधा के लिए सिकंदराबाद को मुख्य स्थान के तौर पर चुना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: SIP vs Lumpsum: कहां बनेगा बड़ा फंड? ₹5 लाख के निवेश और ₹5000 की मासिक बचत का पूरा कैलकुलेशन