Move to Jagran APP

IRCTC दे रहा है अंडमान घूमने का मौका, जानिए टूर पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC का Andaman Tour Package छह दिन और पांच रात का है। इसमें पांच टाइम का ब्रेकफास्ट और पांच टाइम का डिनर शामिल है।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:18 AM (IST)
IRCTC दे रहा है अंडमान घूमने का मौका, जानिए टूर पैकेज की पूरी डिटेल
IRCTC दे रहा है अंडमान घूमने का मौका, जानिए टूर पैकेज की पूरी डिटेल

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दिसंबर के दूसरे वीक के बाद छुट्टियों का माहौल बनने लगता है। क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर ऑफिसेज में खूब छुट्टियां मिलती हैं और आपके बच्चों के स्कूल भी बंद होते हैं। यही सही समय होता है जब आप अपने पूरे फैमिली के साथ बढ़िया ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के उपक्रम IRCTC ने इसी चीज को ध्यान में रखते हुए अंडमान द्वीप (Andaman Island) के लिए एक टूर प्लान पेश किया है। इस समय अंडमान द्वीप में ना ही ठंड है और ना ही बहुत अधिक गर्मी। ऐसे में इस जगह पर घूमने पर आपको बहुत मजा आने वाला है। 

loksabha election banner

Irctc का 'Andaman Tour Package' छह दिन और पांच रात का है। इस ट्रिप के तहत आपको अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर, हवलॉक द्वीप और नील द्वीप घूमने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप की शुरुआत 21 दिसंबर, 2019 से हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या शामिल है इस टूर पैकेज में।

ऐसा है पूरे टूर पैकेज का प्लान 

दिल्ली हवाई अड्डे से एअर इंडिया की सुबह साढ़े पांच बजे की फ्लाइट से आपको पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको पोर्टब्लेयर हवाई अड्डे से होटल तक के लिए पिकअप की सुविधा मिलेगी। इसके बाद आपको Corbyn's cove और सेल्यूलर जेल घूमने का मौका मिलेगा। आपको पोर्टब्लेयर में ही डिनर और ओवरनाइट स्टे की सुविधा मिलेगी। दूसरे दिन आपको नॉर्थ बे में घूमने को मिलेगा। इसके आप लोग रॉस आईलैंड भी घूम सकेंगे। आपको पोर्टब्लेयर में नाइट स्टे मिलेगा। तीसरे दिन आपको हेवलॉक घूमने को मिलेगा। आपको इस दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई स्थान देखने को मिलेगा। कई संग्रहालय में घूमने का मौका मिलेगा। छठे दिन आप पोर्टब्लेयर से दिल्ली पहुंचेंगे।

टूर पैकेज में शामिल है:

1. एअर इंडिया की फ्लाइट का टिकट (दिल्ली से पोर्टब्लेयर और पोर्टब्लेयर से दिल्ली)

2. पांच नाश्ता और पांच डिनर

3. घूमने लायक स्थान पर आपको एसी वाहन से ले जाया जाएगा। 

4. एसी रूम्स में एकोमोडेशन (चार रात पोर्टब्लेयर में और एक रात हेवलॉक में)

5. क्रूज का टिकट

6. फेरी का टिकट

7. सेल्यूलर जेल सहित तमाम म्यूजियम के एंट्रेंस फीस

8. 60 साल से कम आयु के व्यक्तिक का ट्रेवल इंश्योरेंस

9. जीएसटी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.