Move to Jagran APP

IRCTC बेहद कम कीमत में दे रहा है फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन घूमने का मौका, ये है टूर पैकेज

अगर गर्मियों के मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का ये स्कैंडिनेविया (Scandinavia) टूर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 12:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 08:39 AM (IST)
IRCTC बेहद कम कीमत में दे रहा है फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन घूमने का मौका, ये है टूर पैकेज
IRCTC बेहद कम कीमत में दे रहा है फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन घूमने का मौका, ये है टूर पैकेज

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) स्कैंडिनेविया (Scandinavia) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर पैकेज से स्कैंडिनेविया में आने वाले फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों में घूमने का मौका मिलेगा। नॉदर्न यूरोप का प्राकृतिक नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर गर्मियों के मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये स्कैंडिनेविया टूर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा है ये टूर पैकेज और इसमें क्या क्या खास है।

loksabha election banner

ये भी पढ़ें: ढाई मिनट की सांस की कीमत 550 रुपये, देश में बोतलबंद ताजी हवा का हो रहा है ऑनलाइन कारोबार

पैकेज की जानकारी

पैकेज का नाम: स्कैंडिनेविया (Scandinavia)  टूर 

पैकेज कोड: SMO46

पैकेज का किराया

ऑक्यूपेंसी                            प्रति व्यक्ति किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी                  4,12,700 रुपये

डबल ऑक्यूपेंसी                    3,48,000 रुपये

ट्रिपल ऑक्यूपेंसी                   3,46,000 रुपये

चाइल्ड विद बेड (2-11)           2,81,500 रुपये

चाइल्ड विदााउट बेड (2- 11)   2,37,800 रुपये

पैकेज में शामिल चीजें

  • फिन एयर (दिल्ली-हेलसिंकी // स्टॉकहोम-बर्गन // कोपेनहेगन-रेक्जाविक // रेक्जाविक-हेलसिंकी-दिल्ली) में इकोनॉमी क्लास में ऑनवर्ड और रिटर्न एयर टिकट
  •  इंडिगो (चेन्नई-दिल्ली-चेन्नई) में इकोनॉमी क्लास में ऑनवर्ड और वापसी एयर टिकट
  •  इंडियन रेस्टोरेंट में एपी भोजन (वेज / नॉन वेज) (13 ब्रेकफास्ट + 12 लंच + 13 डिनर)
  • प्रति व्यक्ति को प्रति दिन आधा लीटर की पानी की बोतल।
  • एसी 2x2 डीलक्स बसों में सफर होगा।
  • पूरे टूर में IRCTC टूर मैनेजर की सर्विस।
  • सभी लागू कर / जीएसटी / सिटी टैक्स आदि।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थलों के लिए एंट्री टिकट मिलेगा।
  • 3 स्टार कैटेगरी होटल में स्टे होगा।

ये भी पढ़ें: WhatsApp के जरिए Mutual Fund में ऐसे करें निवेश, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

फ्लाइट की जानकारी

फ्लाइट संख्या     तारीख              कहां से        प्रस्थान समय    कहां तक    आगमन समय

6E 2125         29 जून, 2019    चेन्नई         01.15 बजे       दिल्ली        04.10 बजे

AY 122           29 जून, 2019    दिल्ली         09.45 बजे       हेलसिंकी    14.45 बजे

AY 803          03 जुलाई, 2019  स्टॉकहोम    09.25 बजे        बर्गन         10.45 बजे

FI 209           08 जुलाई, 2019  कोपेनहेगन  17.25 बजे        रेकजाविक  18.40 बजे

AY 992         12 जुलाई, 2019   रेकजाविक    09.25 बजे       हेलसिंकी    15.50 बजे

AY 121         12 जुलाई, 2019   हेलसिंकी      20.15 बजे       दिल्ली        05.25 बजे 13 जुलाई, 2019 को

6E 2443        13 जुलाई, 2019  दिल्ली          09.55 बजे      चेन्नई        13 जुलाई, 2019

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज

  • टूर शुरू होने से 30 दिन पहले कैंसल करने पर 20 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 30-21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 20-15 दिन पहले कैंसल करने पर 60 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 14-08 दिन पहले कैंसल करने पर 90 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 07 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.