Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुन्नार घूमने का है प्लान तो IRCTC का ये रेल टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

    By Sajan ChauhanEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jul 2019 08:57 AM (IST)

    IRCTC चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी (Chennai-Munnar-Thekkady) के लिए स्पेशल रेल टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इस टूर पैकेज के जरिए चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी घूमने का मौका मिलेगा।

    मुन्नार घूमने का है प्लान तो IRCTC का ये रेल टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी (Chennai-Munnar-Thekkady) के लिए स्पेशल रेल टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इस टूर पैकेज के जरिए चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी घूमने का मौका मिलेगा। चेन्नई का प्राकृतिक नजारा अपनी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस समय अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये रेल टूर आपके लिए फिट बैठ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैकेज की जानकारी

    पैकेज का नाम: चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी रेल टूर (Chennai-Munnar-Thekkady Rail Tour)

    डेस्टिनेशन कवर्ड: चेन्नई-मुन्नार-थेक्केडी

    मील प्लान: ईएपी

    क्लास: एसएल

    ट्रैवलिंग मोड: ट्रेन

    स्टेशन/टूर की शुरुआत: चेन्नई रेलवे स्टेशन से 20:55 बजे

    फ्रीक्वेंसी: प्रति गुरुवार

    होटल का नाम: मुन्नार-अर्चना रेजीडेंसी/ ली केलेस्टियम या इससे मिलता जुलता कोई होटल

                         थेक्केडी- माइकल्स इन/ केटीडीसी पैरियर हाउस या इससे मिलता जुलता कोई होटल

    ये भी पढ़ें: ULIP, Debt Mutual Fund या RD, जानें किसमें निवेश पर मिलेगा अधिक फायदा

    पैकेज का किराया (प्रति व्यक्ति किराया)

    ऑक्यूपेंसी                              प्रति व्यक्ति किराया

    डबल ऑक्यूपेंसी                        7910 रुपये

    ट्रिपल ऑक्यूपेंसी                       6270 रुपये

    चाइल्ड (5-11 वर्ष)                     5160 रुपये

    चाइल्ड (5-11 वर्ष) विदआउट बेड  4750 रुपये

    पैकेज का किराया (4-6 ग्रुप)

    ऑक्यूपेंसी                                   प्रति व्यक्ति किराया

    डबल ऑक्यूपेंसी                              7910 रुपये

    ट्रिपल ऑक्यूपेंसी                             6270 रुपये

    चाइल्ड (5-11 वर्ष)                          5160 रुपये

    चाइल्ड विदआउट बेड (5-11 वर्ष)       4750 रुपये

    पैकेज में शामिल चीजें

    • स्लीपर क्लास में ट्रेन का टिकट।
    • स्टेंडर्ड होटल में स्टे होगा।
    • मील प्लान ईपी (ब्रेकफास्ट)
    • ट्रांसफर और साइटसीइंग की यात्रा के लिए नॉन एसी व्हीकल।
    • ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा।
    • टोल, पार्किंग और सभी टैक्स लागू हैं।

    ये भी पढ़ें: PACL में फंसे पैसे वापस पाने के लिए बचे हैं बस कुछ ही दिन, इन दस्‍तावेजों के साथ करें आवेदन

    होटल की जानकारी

    प्लेस     अवधि        होटल का नाम (स्टेंडर्ड पैकेज)

    मुन्नार  1 रात    अर्चना रेजीडेंसी/ ली केलेस्टियम या इससे मिलता जुलता कोई होटल

    थेक्केडी 1 रात    माइकल्स इन/ केटीडीसी पैरियर हाउस या इससे मिलता जुलता कोई होटल

    टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज

    • टूर शुरू होने से 15 दिन पहले कैंसल करने पर 100 रुपये प्रति यात्री चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 8-14 दिन पहले कैंसल करने पर 25 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 4-7 दिन पहले कैंसल करने पर 50 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 4 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा।