सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम बजट में विदेश का सफर, IRCTC का ये 'भूटान पैकेज' गर्मी में आपके लिए होगा बेस्ट; इतना है खर्चा

Published: Wed, 20 May 2026 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2026 07:21 PM (IST)

आईआरसीटीसी ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए 'भूटान - द लैंड ऑफ हैप्पीनेस' नामक एक किफायती टूर पैकेज पेश किया ...और पढ़ें

IRCTC ने भूटान - द लैंड ऑफ हैप्पीनेस नाम से एक बेहद शानदार और किफायती ऑल-इंक्लूसिव टूर पैकेज पेश किया है।

IRCTC ने भूटान - द लैंड ऑफ हैप्पीनेस नाम से एक बेहद शानदार और किफायती ऑल-इंक्लूसिव टूर पैकेज पेश किया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। आप भी गर्मियों की छुट्टियों में किसी शांत, खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC के दिल्ली जोनल ऑफिस ने भूटान - द लैंड ऑफ हैप्पीनेस नाम से एक बेहद शानदार और किफायती ऑल-इंक्लूसिव टूर पैकेज पेश किया है।

भूटान अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों, प्राचीन बौद्ध मठों, शानदार किलों, तीखे लेकिन स्वादिष्ट व्यंजनों और अपनी प्रामाणिकता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स।

इस टूर पैकेज में कितने दिन का सफर होगा?

यह पैकेज विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम समय में भूटान की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं।

  • पैकेज का नाम: Bhutan The Land Of Happiness Ex Delhi
  • अवधि: 5 रातें / 6 दिन
  • यात्रा मार्ग : पारो - थिम्पू - पुनाखा
  • कहां से होगी: दिल्ली से

पैकेज में यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको खाने-पीने से लेकर यात्रा तक की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

  • यात्रा का माध्यम: फ्लाइट
  • क्लास: कंफर्ट
  • मील प्लान: AP प्लान (यानी टूर के दौरान आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों चीजें पैकेज के अंदर ही मुहैया कराई जाएंगी)।

फ्लाइट की तारीखें और समय क्या रहेगा?

यह टूर जून 2026 के पहले हफ्ते में शुरू होगा। फ्लाइट का विस्तृत शेड्यूल नीचे दिया गया है।

फ्लाइट नं.
डेट
रूट
डिपार्चर
अराइवल
KB 201
04.06.2026
दिल्ली- पारो (DEL - PARO)
12:30 Hrs
15:20 Hrs
KB 200
09.06.2026
पारो - दिल्ली (PARO - DEL)
09:40 Hrs
11:30 Hrs

नोट: एयरलाइन की परिचालन व्यवहार्यता के अनुसार फ्लाइट के समय या शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।)

इस सफर के लिए आपकी जेब पर कितना खर्च आएगा?

अकेले (1 व्यक्ति)
99,000
दो लोग (2 व्यक्ति)
82,500
तीन लोग (3 व्यक्ति)
80,000
बच्चे (5-11 साल) - बेड सहित
57,000
बच्चे (2-11 साल) - बिना बेड
52,000

अगर आपके साथ 0 से 2 साल तक का बच्चा यात्रा कर रहा है, तो उसका किराया बुकिंग के समय IRCTC ऑफिस में नकद जमा करना होगा। अगर आप इस ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो जल्द ही IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या उनके दिल्ली स्थित ऑफिस से बुकिंग करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Investment: अब NSE पर शेयर्स की तरह खरीद पाएंगे सोना, इधर बेचो, उधर खरीदो; कीमत बढ़ते ही ऐसे भरेगी आपकी जेब!