Move to Jagran APP

एक साथ 3 देश घूमने का मौका, IRCTC दे रहा खास ऑफर

भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) इंदौर से तीन देशों के लिए बेस्ट ऑफ एशिया (Best of Asia) टूर पैकेज की पेशकश कर रही है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 07:00 AM (IST)
एक साथ 3 देश घूमने का मौका, IRCTC दे रहा खास ऑफर
एक साथ 3 देश घूमने का मौका, IRCTC दे रहा खास ऑफर

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप विदेश के टूर का प्लान कर रहे हैं और आप किफायती दामों में सैर करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) इंदौर से तीन देशों के लिए टूर पैकेज की पेशकश कर रही है, जिसमें सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड शामिल है। अगर आप बजट दामों में तीन-तीन देशों का एक साथ टूर करना चाहते हैं तो पैकेज आपके लिए बेस्ट साबित होगा। आइए आईआरसीटीसी के बेस्ट ऑफ एशिया टूर के बारे में जानते हैं।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी:

पैकेज का नाम: बेस्ट ऑफ एशिया (Best of Asia)

टूर में शामिल डेस्टिनेशन: बैंकॉक, पटाया, मलेशिया और सिंगापुर

ट्रेवलिंग मोड: फ्लाइट

क्लास: कंफर्ट

फ्रीक्वेंसी (तारीख): 2 अगस्त, 2019

मील प्लान: एपी (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर)

कुल सीट: 32 सीट

फ्लाइट की जानकारी:

तारीख                फ्लाइट संख्या   कहां से-कहां तक      प्रस्थान का समय        आगमन का समय

2 अगस्त, 2019    AI 636          इंदौर-मुंबई             17:05 बजे                 18:15 बजे

3 अगस्त, 2019    AI 330          मुंबई-बैंकॉक           01:50 बजे                  07:45 बजे (+1)

7 अगस्त, 2019    AK 883        बैंकॉक-कुआलालंपुर  13:10 बजे                 16:25 बजे

11 अगस्त, 2019   AI 343        सिंगापुर-मुंबई          19:15 बजे                  22:05 बजे

12 अगस्त, 2019  AI 635         मुंबई-इंदौर              07:05 बजे                  08:25 बजे

फ्लाइट का समय या अन्य बदलाव एयरलाइन ऑपरेशनल सिस्टम के अनुसार हो सकते हैं।

पैकेज का किराया: (प्रति व्यक्ति) (5 फीसद सर्विस टैक्स सहित)

क्लास         एक्स-भोपाल/इंदौर

कंफर्ट    ऑक्यूपेंसी                                   किराया (प्रति व्यक्ति)

            सिंगल ऑक्यूपेंसी                       1,36,000 रुपये

            डबल/ट्रिपल ऑक्यूपेंसी                1,14,000 रुपये

            चाइल्ड विद बेड (2-11 वर्ष)           1,00,000 रुपये

            चाइल्ड विदआउट बेड (2-11 वर्ष)    87,000 रुपये

पैकेज में शामिल:

  • रिटर्न इकोनॉमी क्लास एयरफेयर एक्स- इंदौर ऑन एयर इंडिया
  • वन वे इकोनॉमी क्लास एयरफेयर बैंक से कुआलालंपुर (एयर एशिया)
  • कुआलालंपुर से सिंगापुर ट्रांसफर एसी डीलक्स बस में
  • 2 रात के लिए 3 स्टार कैटेगरी होटल में स्टे (पटाया)
  • 2 रात के लिए 3 स्टार कैटेगरी होटल में स्टे (बैंकॉक)
  • 2 रात के लिए 3 स्टार कैटेगरी होटल में स्टे कुआलालंपुर
  • 2 रात के लिए 3 स्टार कैटेगरी होटल में स्टे सिंगापुर
  • सिंगापुर और मलेशिया की वीजा फीस
  • थाइलैंड वीजा प्रोसेसिंग फीस
  • रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (लंच और डिनर नजदीकी रेस्टोरेंट में होगा)
  • एयरपोर्ट से ट्रांसफर और साइटसीइंग एसी डीलक्स बस में होगा।
  • साइटसीइंग के साथ एंट्रेंस चार्ज भी शामिल है।
  • ट्रेवल इंश्योरेंस सिर्फ 70 वर्ष से कम आयु के यात्रियों के लिए
  • अंग्रेजी बोलने वाले टूर गाइड की सर्विस
  • आईआरसीटीसी टूर मैनेजर और सभी टैक्स शामिल हैं।

पटाया: अल्काजार शो, कोरल आइलैंड टूर, नोंग नूच विलेज

बैंकॉक: बैंकॉक सिटी टूर, सफारी वर्ल्ड एंड मरीन पार्क एंड चोफ्राया रिवर

कुआलालंपुर: बटू केव्स, पुत्राज्या सिटी टूर, कुआलालंपुर सिटी टूर, पेट्रोनास ट्विन टावर

सिंगापुर: सिंगापुर सिटी टूर (मरलॉयन पार्क; सिंगापुर फ्लायर), सेंटोसा आइलैंड  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.