सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगर चीन-ताइवान समेत इन देशों ने मोड़ा मुंह, तो 'डिब्बा' बन जाएगा iPhone! इन देशों में बसती है Apple की जान

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:41 PM (IST)

Apple ने नई iPhone 18 सीरीज और फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि ...और पढ़ें

Iphone के पूर्जे किस देश से आते हैं (AI Photo)

Iphone के पूर्जे किस देश से आते हैं (AI Photo)

HighLights

  1. Apple ने iPhone 18 सीरीज और पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया।

  2. iPhone के डिजाइन, पुर्जे और असेंबली कई देशों में होती है।

  3. भारत अब लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स को असेंबल कर रहा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने कल 9 सितंबर 2026 अपने महा-इवेंट 'Surprise and shine' में नई iPhone 18 सीरीज और दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाला अपना पहला फोल्डेबल फोन (iPhone Ultra/Duo) लॉन्च कर दिया है। नए फीचर्स, शानदार कैमरे और 2nm वाले धांसू A20 Pro चिप के साथ आए इन iPhones का क्रेज दुनिया में देखने को मिल रहा है।

जब आप कोई भी नया iPhone खरीदते हैं, तो उसके बॉक्स के पीछे लिखा होता है "Designed By Apple in California" । लेकिन क्या आप जानते हैं आपके हाथ में मौजूद यह प्रीमीयम स्मार्टफोन किसी एक देश में नहीं बनता है? जी हां, एक आईफोन को तैयार करने के लिए भारत, चीन, ताइवान, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके (UK) और अमेरिका जैसे देशों से पार्ट्स मंगाए जाते हैं।

1. अमेरिका (USA)

भले ही आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग एशिया में होती हो, लेकिन इसका पूरा कॉन्सेप्ट, डिजाइन और सॉफ्टवेयर (iOS) अमेरिका के कैलिफोर्निया (क्यूपर्टिनो) स्थित Apple हेडक्वार्टर में तैयार होता है। इसके अलावा iPhone की स्क्रीन को टूटने से बचाने वाला मजबूत गोरिल्ला ग्लास (Gorilla Glass) भी मुख्य रूप से अमेरिकी कंपनी Corning द्वारा बनाया जाता है, जिसमें Apple ने भारी निवेश किया है।

2. ताइवान (Taiwan)

iPhone इतना फास्ट और स्मूथ क्यों चलता है? इसका जवाब ताइवान के पास है। फोन का सबसे अहम हिस्सा यानी उसका प्रोसेस (जैसे नया A20 Pro चिप), ताइवान की मशहूर सेमीकंडक्टर कंपनी TSMC (Taiwan Semicoductor Manufacturing Co.) द्वारा बनाया जाता है। इसके अलावा फोन की मुख्य रूप से असेंबलिंग करने वाली सबसे बड़ी कंपनियां जैसे Foxconn, Pegatron और Wistron भी ताइवानी है।

3. जापान (Japan) और दक्षिण कोरिया (South korea)

iPhone में बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले इमेड सेंसर्स मुख्य रूप से जापान की कंपनी से आते हैं। OLED स्क्रीन्स की सप्लाई मुख्य रूप से दक्षिण कोरियाई कंपनियों द्वारा की जाती है।

4. चीन (China)

iPhone की सप्लाई चेन में चीन का बहुत बड़ा रोल है। फोने की बैटरी (Desai Battery), कैमरा मॉड्यूल (Ofilm), स्पीकर/ माइक (Goetrek), और ग्लास (lens tech) जैसै कई अहम पार्ट्स चीनी कंपनियों द्वारा सप्लाई किए जाते हैं। दुनिया भर में बिकने वाले अधिकांश आईफोन्स को चीन के विशाल कारखानों में ही फाइनल रूप से असेंबल किया जाता है।

5. यूके (UK)

फोन के कुछ बारीक लेकिन बेहद जरूरी कंपोनेंट्स बनाने में यूरोपीय का भी बड़ा होथ होता है। उदाहरण के तौर पर, iPhone के बहुचर्चित FaceID फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के डेवलपमेंच में फ्रांस की कंपनी Eldim ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।

6. भारत (India)

भारत अब केवल आईफोन का बाजार नहीं रहा, बल्कि इसके निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए Apple भारत में तेजी से अपना प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। अब भारत (बेंगलुरु, आदि) की फैक्ट्रियों में केवल पुराने ही नहीं, बल्कि लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स को भी असेंबल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mutuals Funds में निवेशकों का बंपर भरोसा, बाजार में उथल-पुथल; फिर भी म्यूचुअल फंड्स में झोंक डाले ₹41,353 करोड़!