Move to Jagran APP

इंडिगो मुंबई से शुरू करेगी नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स

इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में मुंबई से जेद्दाह दम्मम और अबु धाबी के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स सर्विस शुरू की है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 08:35 AM (IST)
इंडिगो मुंबई से शुरू करेगी नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स
इंडिगो मुंबई से शुरू करेगी नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत में बजट फ्लाइट सर्विस उपलब्ध कराने वाली एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मुंबई से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। जहां आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अपनी कई फ्लाइट्स को बंद कर दिया है वहीं ऐसे वक्त में इंडिगो ने अपनी नई फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है।

loksabha election banner

अपनी विज्ञप्ति में इंडिगो ने बताया कि कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में मुंबई से जेद्दाह, दम्मम और अबु धाबी के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स सर्विस शुरू की है। वहीं नई घरेलू फ्लाइट्स में मुंबई से इंदौर, कोच्चि और पटना के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स सर्विस शुरू की है।

इंडिगो देश में मुंबई को अपने एक मुख्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल हब के तौर पर मजबूत कर रही है। जेद्दाह के लिए 5 जून, 2019 और दम्मम के लिए 5 जुलाई से फ्लाइट्स शुरू होंगी। इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विलियम बौल्टर ने कहा कि मुंबई भारत का कमर्शियल हब है और हमें मिडिल-ईस्ट को इस शहर से जोड़ने में बहुत संभावना नजर आती हैं।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि जेद्दाह कमर्शियल राजधानी होने के साथ हज जाने का रास्ता है। वहीं दम्मम सऊदी अरब में विकास का केंद्र है और अबू धाबी यूएई की राजधानी होने का साथ सांस्कृतिक और कमर्शियल हब है। इनके साथ मुंबई को जोड़ना इंडिगो के लिए अधिक फायदेमंद है। मुंबई से अबू धाबी की फ्लाइट्स 5 जुलाई से शुरू होंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.