सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के इन 7 फूड आयटम्स की विदेशों में है बंपर मांग, UAE-सऊदी अरब जैसे कई देश हैं मुरीद

Published: Tue, 14 Jul 2026 08:51 PM (IST)

भारत का कुल निर्यात 8.60 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें खाद्य पदार्थों का निर्यात प्रमुख है। गैर-बासमती ...और पढ़ें

भारतीय खाद्य पदार्थों की विदेशों में भारी मांग

भारतीय खाद्य पदार्थों की विदेशों में भारी मांग

HighLights

  1. भारत का कुल निर्यात 8.60 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचा।

  2. गैर-बासमती चावल, बासमती चावल शीर्ष खाद्य निर्यात।

  3. UAE, सऊदी अरब भारतीय खाद्य पदार्थों के प्रमुख खरीदार।

नई दिल्ली| भारत कुल निर्यात 8.60 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है। भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसमें खाद्य पदार्थों का एक्सपोर्ट प्रमुख है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन सी भारतीय चीजें हैं जिन्हें विदेशों में खूब पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं कि भारत किन खाद्य पदार्थों के निर्यात (export) में आगे है, और कौन हमारे प्रमुख खरीदार देश हैं।

भारत की इन 7 चीजों का विदेशों में दबदबा

कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और जैविक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने वाली अथॉरिटी APEDA ने देश के प्रमुख खाद्य पदार्थों के निर्यात की जानकारी है। आइए जानते हैं भारत ने कौन से उत्पादों का सबसे अधिक निर्यात किया है।

क्रमांक
उत्पाद का नाम
निर्यात मूल्य (USD मिलियन)
1
नॉन बासमती चावल
5,864.46
2
बासमती चावल
5,672.89
3
भैंस का मांस (Buffalo Meat)
 
5,098.54
4
विविध तैयारी (Miscellaneous Preparations)
1,493.69
5
अनाज की तैयारी (Cereal Preparations)
1,006.95
6
दालें (Pulses)
969.58
7 प्रोसेस्ड सब्जियां 
932.25
8
ताजे फल
713.83

कौन से देश रहे हैं प्रमुख खरीदार?

भारत के खाद्य पदार्थों के सबसे बड़े खरीदारों में खाड़ी देशों का नाम आता है। सबसे ऊपर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नाम है, जहां भारत ने 2587.14 अरब डॉलर का निर्यात किया। उसके बाद सऊदी अरब है, जहां 1809.08 अरब डॉलर का माल भेजा गया। तीसरे स्थान पर वियतनाम है, जहां 1642.89 अरब डॉलर मूल्य के सामान भेजे गए। चौथे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसे 1526,05 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मलेशिया है, जहां 1322.79 अरब डॉलर के खाद्य पदार्थों का निर्यात किया गया।

ये भी पढ़ें: India-UK FTA 15 जुलाई से लागू, MSMEs को तगड़ा फायदा; विदेश में काम करने वालों का PF ब्याज के साथ भारत में होगा जमा

इन टॉप 5 देशों के बाद इराक, बांग्लादेश, ईरान, मिस्र और नेपाल जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में भारतीय खाद्य पदार्थों की भारी डिमांड है। इन देशों के साथ भारत के व्यापारिक रिश्तों के साथ ही घरेलू उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी मजबूत है।