भारत का BRICS देशों को निर्यात 34% बढ़ा, चीन के साथ व्यापार में उछाल
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त 2026) में भारत का प्रमुख ब्रिक्स देशों को निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर ...और पढ़ें

HighLights
ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ।
चीन को भारतीय निर्यात में 39% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई।
वाणिज्य मंत्रालय ने भारत-ब्रिक्स व्यापार संबंधों की मजबूती पर जोर दिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने (अप्रैल-अगस्त 2026) के दौरान भारत का ब्रिक्स के प्रमुख देशों- चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को निर्यात 34 प्रतिशत बढ़कर 19.9 अरब डालर रहा है। इस दौरान चीन को भारतीय निर्यात में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिक्स समूह के साथ भारत अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है और निर्यात में सबसे तेज वृद्धि ब्रिक्स सदस्यों से आ रही है। विशेषकर यह चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस से है। ब्रिक्स के प्रमुख देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में विस्तार के बाद मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब को भी इसमें शामिल किया गया था?
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन चार देशों का भारत के कुल निर्यात में हिस्सा 2025-26 की समान अवधि के 8.1 प्रतिशत से बढ़कर चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में 9.2 प्रतिशत हो गया है। पहले पांच महीनों के दौरान चीन को 9.6 अरब डालर का निर्यात किया गया है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारतीय निर्यात में क्रमश: 58 प्रतिशत, 13 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर अपने व्यापार को मजबूत कर रहा है और समूह की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ अधिक एकीकृत हो रहा है।
