सेंसेक्स 572 अंक लुढ़ककर 35,312 पर पहुंचा, निफ्टी भी 190 अंक टूटकर हुआ बंद
गुरुवार के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट और गहरा गई है। निफ्टी भी 10,700 के नीचे आ गया है
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गुरुवार का कारोबारी सत्र शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रहा। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 572 अंक टूटकर 35,312 पर और निफ्टी 190 अंक लुढ़ककर 10,592 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में शुमार 50 शेयरों में 4 हरे और 46 लाल निशान पर कारोबार कर बंद हुए। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 1.82 फीसद और स्मॉलकैप 1.74 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ।
सेक्टोरियल इंडेक्स का बुरा हाल: आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स का भी हाल काफी बुरा रहा। निफ्टी ऑटो 2.24 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.40 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी एफएमसीजी 1.49 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी आईटी 2.13 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी मेटल 1.10 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फार्मा 1.43 फीसद और निफ्टी रियालिटी 2.40 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ।
दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 462 अंकों की गिरावट के साथ 35,422 पर और निफ्टी 156 अंकों की गिरावट के साथ 10,626 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 4 हरे और 46 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 1.58 फीसद की कमजोरी के साथ और स्मॉलकैप 1.77 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
दिन के 9 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 338 अंक टूटकर 35,545 पर और निफ्टी 111 अंक टूटकर 10,670 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 5 हरे और 45 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.44 फीसद और स्मॉलकैप 1.60 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
दिन के 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 239 अंक टूटकर 35,645 पर और निफ्टी 77 अंक टूटकर 10,705 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी समय निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 4 हरे और 46 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.70 फीसद और स्मॉलकैप 0.71 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गौरतलब है कि बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 249 अंकों की गिरावट के साथ 35,884 पर और निफ्टी 86 अंकों की कमजोरी के साथ 10,782 पर बंद हुआ था।
मेटल और रियालिटी में गिरावट: अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो 0.81 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.71 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.82 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.16 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 1.75 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.29 फीसद की तेजी और निफ्टी रियालिटी 1.06 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों का हाल: आज प्रमुख एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 1.84 फीसद की गिरावट के साथ 21514 पर, चीन का शांघाई 1.46 फीसद की गिरावट के साथ 2611 पर, हैंगसेंग 2.84 फीसद की गिरावट के साथ 26058 पर और ताइवान का कॉस्पी 1.28 फीसद की गिरावट के साथ 2074 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 3.10 फीसद की गिरावट के साथ 25027 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 3.24 फीसद की गिरावट के साथ 2700 पर और नैस्डैक 7158 पर सपाट बंद हुआ।