भारत का चीनी निर्यात इस वर्ष अब तक 42 लाख टन से ज्यादा हुआ: AISTA
AISTA के अनुसार मिलों ने 1 जनवरी से 7 जून 2021 तक कुल 42.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। अब तक किए गए कुल निर्यात में से इस वर्ष अब तक इंडोनेशिया को अधिकतम निर्यात 14 लाख टन किया गया है इसके बाद अफगानिस्तान
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत में चीनी मिलों ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक 42.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें अधिकतर निर्यात इंडोनेशिया को किया गया, व्यापार निकाय AISTA ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (AISTA) ने एक बयान में कहा कि इस साल जनवरी में खाद्य मंत्रालय की ओर से आवंटित 60 लाख टन कोटा के मुकाबले मिलों ने अब तक 58.5 लाख टन चीनी निर्यात करने का अनुबंध किया है।
अभी लगभग 1,50,000 टन चीनी कोटा के तहत निर्यात किया जाना बाकी है। कुछ चीनी मिलों को मिलों के पास बची हुई छोटी मात्रा के चीनी का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। .चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
AISTA के अनुसार, मिलों ने 1 जनवरी से 7 जून 2021 तक कुल 42.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। अब तक किए गए कुल निर्यात में से इस वर्ष अब तक इंडोनेशिया को अधिकतम निर्यात 14 लाख टन किया गया है, इसके बाद अफगानिस्तान में 5,20,905 टन और संयुक्त अरब अमीरात में 4,36,917 टन और श्रीलंका में 3,24,113 टन का निर्यात किया गया है।
लगभग 3,59,665 टन चीनी का लदान होना बाकी है। अतिरिक्त 4,98,462 टन चीनी ट्रांजिट में है और बंदरगाह-आधारित रिफाइनरियों को वितरित की जाती है।