India New zealand FTA हुआ कंफर्म! किसान, MSMEs और निर्यातकों को सीधा फायदा; लाखों नौकरियों पर भी बनी बात
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) न्यूजीलैंड की संसद में पारित हो गया है, जिससे दोनों देशों ...और पढ़ें
-1789547194095_m.webp)
India New zealand FTA हुआ कंफर्म!
HighLights
न्यूजीलैंड संसद ने भारत संग FTA कानून को मंजूरी दी।
यह समझौता लाखों नौकरियां और व्यापारिक अवसर पैदा करेगा।
भारतीय निर्यातकों, MSMEs और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत अपने व्यापार को मजबूत करने और विदेशी देशों से व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए ताबड़तोड़ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। इसी बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता यानी FTA ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। न्यूजीलैंड की संसद ने इस समझौते को लागू करने के लिए जरूरी कानून को मंजूरी दे दी है। संसद में बिल 93-29 के वोट से पास हुआ, विपक्षी लेबर पार्टी ने भी इसके समर्थन में मतदान किया। इस समझौते की मंजूरी मिलने के बाद न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्शन ने खुशी जताई और कहा कि इससे बड़ी संख्या में एम्प्लोयमेंट जेनरेट होगा।
पीएम ने कहा "हमने कर दिखाया"
दोनों देशों के बीच इस मुफ्त व्यापार समझौते के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्शन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की और कहा
लोगों ने मुझसे कहा था कि भारत के साथ फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौता) मुमकिन नहीं है। लेकिन आज उस समझौते को संसद में आखिरी वोट मिल गया है। यह सच हो रहा है। नेशनल पार्टी ने कहा था कि हम अपने पहले कार्यकाल में ही भारत के साथ फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट पक्का करेंगे, और हमने वह कर दिखाया है। इस अहम समझौते का मतलब है कि न्यूजीलैंड के लोगों के लिए ज़्यादा नौकरियां और बेहतर आमदनी होगी। इसका मतलब है कि 1.4 अरब भारतीय ग्राहकों तक पहुंच मिलने से भारत में न्यूजीलैंड के और अधिक उत्पाद बिकेंगे। यह अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आपको तरक्की दिलाने का एक तरीका है। इससे बुनियादी चीजों को ठीक करने और बेहतर भविष्य का निर्माण करने में मदद मिलेगी।
People told me a Free Trade Agreement with India wasn’t possible. Well, today that deal passed its final vote in Parliament. It’s happening.
— Christopher Luxon (@chrisluxonmp) September 16, 2026
National said we said we’d secure a Free Trade Agreement with India in our first term, and we’ve delivered.
This landmark deal means…
भारत को क्या फायदा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 100% समाप्त कर दिया गया है। यह FTA टेक्सटाइल, गारमेंट, लेदर, जूते, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग गुड्स और प्रोसेस्ड फूड आयटम्स सहित Labour-intensive sectors के लिए जीरो ड्यूटी पहुंच के माध्यम से लघु एवं मध्यम उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा देगा। आइए और अधिक फायदों के बारे में जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों से पस्त पाकिस्तान में लगेगा "लॉकडाउन?" हाई प्रोफाइल मीटिंग में पाक सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
- भारत अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए लकड़ी के लट्ठे, कोकिंग कोयला और मेटल्स के अपशिष्ट और स्क्रैप सहित कई जरूरी प्रोडक्ट्स के ड्यटी फ्री इनपुट मिलेंगे, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट कम होती है और भारतीय उद्योग का ग्लोबल कॉम्पटीशन मजबूत होगा।
- न्यूजीलैंड ने भारत में कीवी फल, सेब और शहद के उत्पादकों की प्रोडक्शन, क्वालिटी के साथ क्षेत्रीय क्षमताओं में सुधार लाने के लिए इन फलों के लिए केंद्रित कार्य योजनाओं पर सहमति व्यक्त की है।
