सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न यूपी, न बिहार, इस राज्य के किसानों पर है सबसे ज्यादा कर्ज; भरने में बीत जाएंगी पीढ़ियां!

Published: Mon, 09 Mar 2026 06:10 PM (IST)

केंद्र सरकार के जवाब के अनुसार, भारत में किसानों पर कुल 31,34,807.42 करोड़ रुपये का कर्ज है। चौंकाने वाली बात ...और पढ़ें

न यूपी, न बिहार, इस राज्य के किसानों पर है सबसे ज्यादा कर्ज; भरने में बीत जाएंगी पीढ़ियां!

न यूपी, न बिहार, इस राज्य के किसानों पर है सबसे ज्यादा कर्ज; भरने में बीत जाएंगी पीढ़ियां!

HighLights

  1. तमिलनाडु के किसानों पर सर्वाधिक 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज।

  2. भारत के किसानों पर कुल 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण।

  3. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी भी शीर्ष कर्जदार राज्यों में।

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच भारत के करोड़ों किसान इस समय कर्ज में डूबे हुए हैं। अलग-अलग राज्यों में किसानों के ऊपर लाखों करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी कर्ज को लेकर केंद्र सरकार ने जवाब दिया है। सरकार के जवाब में यह सामने आया है कि आखिर किस राज्य के किसानों के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज है।

आमतौर पर बहुत से लोग यूपी और बिहार के किसानों को सबसे ज्यादा कर्जदार मानते हैं। लेकिन सरकारी जवाब कुछ और ही कह रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर किस राज्य के किसानों के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज है?

किस राज्य के किसानों पर सबसे ज्यादा कर्ज?

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूछे गए सवाल देश में किसानों पर कुल बकाया ऋण तथा आज की तिथि के अनुसार ऋणी कृषक परिवारों की राज्य-वार संख्या का लिखित जवाब दिया। इसके अनुसार इस समय तमिलनाडु के किसानों के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज है। तमिलनाडु के किसानों के ऊपर कुल 5,06,290.45 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें से क्रॉप लोन 165075.79 करोड़ रुपये तो टर्म लोन 341214.66 करोड़ रुपये है।

अगर सभी राज्यों की बात करें तो इस समय भारत के सभी किसानों के ऊपर कुल 31,34,807.42 करोड़ रुपये का कर्ज है।

amount in crore

क्रॉप लोन अधिकतर एक साल के लिए होते हैं। वहीं, टर्म लोन में जिसमें एक साल से अधिक समय के लिए लोन दिया जाता है। जैसे- ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, मशीनरी खरीदने के लिए लोन आदि।

किन 5 राज्यों के किसानों के ऊपर है सबसे ज्यादा लोन

नंबर वन पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु के किसानों के ऊपर 5,06,290.45 करोड़ रुपये का कर्ज है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। आंध्र प्रदेश के किसानों के ऊपर 3,75,254.59 करोड़ रुपये का कर्ज है।

किसानों पर कितना कर्ज?
क्रम संख्या राज्य कर्ज (करोड़ रुपये में)
1 तमिलनाडु 5,06,290.45
2 आंध्र प्रदेश 3,75,254.59
3 महाराष्ट्र 3,07,293.71
4 उत्तर प्रदेश 2,30,096.69
5 कर्नाटक 2,10,244.47

वहीं, तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के किसानों के ऊपर 3,07,293.71 करोड़ रुपये का लोन है। चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के किसानों के ऊपर 2,30,096.69 करोड़ रुपये का कर्ज है। पांचवे नंबर पर है कर्नाटक है। कर्नाटक के किसानों के ऊपर 2,10,244.47 करोड़ रुपये का कर्ज है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या सच में इस तारीख को खत्म होगा इंतजार, खाते में आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त का स्टेटस देखें