सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने रूस से तेल घटाकर ब्राजील से की 71639093292 रुपये की डील, खरीदेगा इतना ऑयल; देखते रह जाएंगे ट्रंप

Published: Fri, 23 Jan 2026 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2026 09:00 PM (IST)

BPCL Brazil oil deal: भारत अपनी ऊर्जा रणनीति बदल रहा है, रूस पर निर्भरता कम कर रहा है। बीपीसीएल ब्राजील ...और पढ़ें

भारत ने रूस से तेल घटाकर ब्राजील से की 71639093292 रुपये की डील, खरीदेगा इतना ऑयल; देखते रह जाएंगे ट्रंप

भारत ने रूस से तेल घटाकर ब्राजील से की 71639093292 रुपये की डील, खरीदेगा इतना ऑयल; देखते रह जाएंगे ट्रंप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

India oil imports: अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की संभावित टैरिफ नीति और रूस से तेल खरीद को लेकर बढ़ते दबाव के बीच भारत अपनी ऊर्जा रणनीति तेजी से बदल रहा है। इसी कड़ी में सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने रूस पर निर्भरता कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। BPCL ने ब्राजील की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास (Petrobras) से 12 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदने का फैसला (BPCL Brazil oil deal) किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 780 मिलियन डॉलर (करीब 7164 करोड़ रुपए) होगी।

इंडिया एनर्जी वीक में साइन होगी डील

सरकारी बयान के मुताबिक, यह डील वित्त वर्ष 2027 के लिए है और यह 2026 के मुकाबले दोगुनी है। इस समझौते के जरिए भारत रूस से आने वाले तेल की कुछ हिस्सेदारी को ब्राजील के तेल से रिप्लेस करेगा। यह करार अगले हफ्ते होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) सम्मेलन के दौरान साइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वेनेजुएला-ग्रीनलैंड और टैरिफ के बाद ट्रंप ने चली नई चाल, इस कंपनी और CEO पर ठोका मुकदमा, कहा- 45 करोड़ दो

मिडिल ईस्ट, साउथ अमेरिका पर जोर

दरअसल, ट्रंप टैरिफ को लेकर वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बने हालात में भारतीय रिफाइनर अपनी तेल आयात रणनीति दोबारा लिख रहे हैं। अब भारत रूस के बजाय मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और साउथ अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर जोर दे रहा है।

भारत के और बड़े ऊर्जा समझौते

  • सरकारी कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) फ्रांस की टोटल एनर्जीज (TotalEnergies) के साथ ओडिशा के पारादीप में 200 किलो टन सालाना सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक समझौता करेगी।
  • NRL और ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Ltd) भविष्य की जरूरतों के लिए टोटल एनर्जीज से LNG खरीद पर भी शुरुआती करार करेंगे।
  • वहीं BPCL की सहयोगी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (Bharat Petro Resources Ltd) दुनिया भर की तेल-गैस कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेल (Shell) के साथ समझौता करने जा रही है।

साफ शब्दों में कहें तो ट्रंप टैरिफ और रूस से तेल खरीद पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है।