सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन देसी बैंकों में हुई विदेशी पैसों की बारिश, दुबई के शेख ने RBL को खरीदा, लिस्ट में IDBI और Yes Bank का भी नाम

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:54 AM (IST)

केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को ₹52,878 करोड़ में बेचने की मंजूरी ...और पढ़ें

IDBI बैंक में ₹52,878 करोड़ का सबसे बड़ा FDI।

IDBI बैंक में ₹52,878 करोड़ का सबसे बड़ा FDI।

HighLights

  1. IDBI बैंक में ₹52,878 करोड़ का सबसे बड़ा FDI।

  2. कनाडा की फेयरफैक्स ने IDBI की 60.72% हिस्सेदारी खरीदी।

  3. RBL, Yes Bank समेत कई भारतीय बैंकों में विदेशी निवेश।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 14 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने भारत के 62 साल पुराने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी को कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को ₹52,878 करोड़ में बेचने की मंजूरी दी। इस पर खूब चर्चा हुई। यह किसी भारतीय बैंक में अब तक का सबसे बड़ा FDI यानी फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट होग। विते एक से डेढ़ साल में कई भारतीय बैंक और NBFC में विदेशी निवेश को लेकर डील हुई है। इस लिस्ट में कई बड़े बैंक और NBFCs शामिल हैं।

आइए जानते हैं कि बीते एक से डेढ़ साल में RBL, Yes Bank से लेकर अब तक कितने भारतीय बैंकों और NBFCs में विदेशी निवेश आ चुका है और किन बैंकों की कंट्रोलिंग विदेशी निवेशक के पास चली गई है।

IDBI बैंक में आएगा सबसे बड़ा निवेश

इस लिस्ट में नंबर वन पर IDBI बैंक हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स (जिसके प्रमुख प्रेम वत्सा हैं) को बेचने की मंजूरी दे दी है। यह भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) है। यह हिस्सेदारी ₹52,878 करोड़ में बेची जाएगी।

इन बैंकों और NBFCs में आया विदेशी निवेश

जापान के MUFG बैंक (जो मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप का हिस्सा है) ने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में ₹39,618 करोड़ (~$4.4 बिलियन) में 20% हिस्सेदारी खरीदी है। यह भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े क्रॉस-बॉर्डर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में से एक है। हालांकि, IDBI बैंक की डील पूरी होने के बाद यह डील दूसरे नंबर पर आ जएगी।

दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने आरबीएल बैंक में 26,000 करोड़ रुपये (~2.75 अरब से 3 अरब डॉलर) का एक बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) पूरा किया है, जिसके तहत उसने इस निजी क्षेत्र के बैंक में 60% हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

बैंक ऑफ अमेरिका, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) सब्सिडियरी, जियो क्रेडिट लिमिटेड (JCL) में 49.9% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹18,268 करोड़ (~$1.9 बिलियन) तक का निवेश कर रहा है।

बैंक और NBFCs में 9 बड़ी डील्स (2025–2026)
संस्थान प्रकार विदेशी निवेशक खरीदी गई हिस्सेदारी राशि कब हुई डील
आईडीबीआई बैंक बैंक फेयरफैक्स फाइनेंशियल (कनाडा) 60.72% ~₹53,000 Cr अक्टूबर 2026
श्रीराम फाइनेंस NBFC MUFG (जापान) 20.00% ₹39,618 Cr दिसंबर 2025
आरबीएल बैंक (RBL Bank) बैंक एमिरेट्स NBD (UAE) 60.00% ₹26,853 Cr जून 2026
जियो क्रेडिट (जियो क्रेडिट) NBFC बैंक ऑफ अमेरिका (US) Up to 49.90% ₹18,268 Cr अगस्त 2026
यस बैंक (Yes Bank) बैंक SMBC (जापान) 24.22% ₹16,333 Cr सितंबर 2025
सम्मान कैपिटल NBFC IHC (UAE) ~43.50% ₹8,850 Cr अक्टूबर 2025
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंक वारबर्ग पिंकस और ADIA ~15.00% ₹7,500 Cr अप्रैल 2025
फेडरल बैंक बैंक ब्लैकस्टोन (US) 9.99% ₹6,197 Cr अक्टूबर 2025
मणप्पुरम फाइनेंस NBFC बेन कैपिटल (US) 18.00% ₹4,385 Cr मार्च 2025

मई 2025 में, SMBC ने लगभग ₹13,483 करोड़ ($1.6 बिलियन) में, ₹21.5 प्रति शेयर के भाव पर यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई थी। बाद में इसने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 24.22% कर ली। इसके बदले उसने 16333 करोड़ रुपये का निवेश किया। जून 2026 तक, यस बैंक में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (FII) की कुल हिस्सेदारी 46.1% है, जबकि कुल इंस्टीट्यूशनल होल्डिंग 70.17% है।

इनके अलावा सम्मान कैपिटल में UAE की IHC ने 8850 करोड़ रुपये में 43.50% हिस्सेदारी अक्टूबर 2025 में खरीदी। वहीं, IDFC First Bank में अमेरिकी Warburg Pincus और UAE की Abu Dhabi Investment Authority की15 फीसदी हैस्सेदारी है। इसके लिए दोनों निवेशकों ने अप्रैल 2025 में 7500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। और फेडरेल बैंक में अमेरिकी ब्लैक स्टोन कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 6197 करोड़ रुपये में 9.90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके इलावा NBFC मणप्पुरम फाइनेंस में मार्च 2025 में अमेरिकी कंपनी बेन कैपिटल ने 4385 करोड़ रुपये में 18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के बैंक का भारत में मिटेगा नामो निशान, 83 साल पुराने भारतीय बैंक में होगा विलय; RBI ने दी हरी झंडी