सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नजर में पहचान जाएंगे 500 के असली और नकली नोट का अंतर, समझें सभी बारीकियां

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sun, 25 Dec 2022 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2022 11:51 AM (IST)

How to identify fake 500 rupee note 500 रुपये के असली और नकली नोट में अंतर पता करने के लिए ...और पढ़ें

How to identifty real or fake 500 hundred rupee note
How to identifty real or fake 500 hundred rupee note

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। How to Identify Fake 500 Rupee Note: आज के समय में किसी भी आम व्यक्ति के लिए असली और नोट में फर्क करना काफी मुश्किल होता है। जालसाजों की ओर से नकली नोटों की छपाई कुछ इस तरह से की जाती है, कि दोनों देखने में बिल्कुल एक समान लगते हैं। पिछले कुछ समय में 500 रुपये के बड़े नोट में जालसाजी के अधिक नाम देखने को मिले हैं।

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आरबीआई की ओर से 500 रुपये के नोट से जुड़ी अहम जानकारियां जारी की गई हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे। आइए जानते हैं, अपनी इस रिपोर्ट में...

कैसे करें 500 के असली नोट की पहचान

केंद्रीय बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट का साइज 63 मिमी*150मिमी है। इसका कलर स्टोन ग्रे है। वहीं, नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है। नोट पर मध्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर मध्य में और पीछे लाल किले को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें नोट के पीछे लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में है।

500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं।

ऐसे पता करें अंतर

500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है। नोट पर आरबीआई के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ICICI Bank को शिखर पर पहुंचाने वाली चंदा कोचर ने कुछ यूं खोई अपनी साख, जानें क्या था वीडियोकॉन लोन मामला

2022 में करीब 150 प्रतिशत का रिटर्न दे Adani ग्रुप ये शेयर बना Nifty का किंग, इस भरोसेमंद शेयर ने किया निराश