होंडा वापस लेगी चार लाख कारें
जापानी ऑटो दिग्गज होंडा मोटर अमेरिका और तीन अन्य देशों में अपनी चार लाख पांच हजार 400 कारें वापस लेगी। इनके एयरबैग सिस्टम की कंप्यूटर चिप में गड़बड़ी के चलते इन्हें वापस लिया जा रहा है। कंपनी अमेरिका और कनाडा में अपनी ओडिसीज मॉडल की 3.42 लाख कारें वापस लेगी। ये कारें वर्ष 2003 से 2004 के बीच बनी थीं। इसके अलावा वष
टोक्यो। जापानी ऑटो दिग्गज होंडा मोटर अमेरिका और तीन अन्य देशों में अपनी चार लाख पांच हजार 400 कारें वापस लेगी। इनके एयरबैग सिस्टम की कंप्यूटर चिप में गड़बड़ी के चलते इन्हें वापस लिया जा रहा है।
कंपनी अमेरिका और कनाडा में अपनी ओडिसीज मॉडल की 3.42 लाख कारें वापस लेगी। ये कारें वर्ष 2003 से 2004 के बीच बनी थीं। इसके अलावा वर्ष 2003 में ही निर्मित एक्यूरा एमडीएक्स मॉडल की 63,400 कारें अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया में वापस ली जाएंगी। होंडा ने एक बयान में कहा कि कार के अन्य हिस्सों से इलेक्ट्रिकल संकेत मिलने पर एयरबैग कंट्रोल यूनिट की कंप्यूटर चिप में गड़बड़ी पैदा होने की आशंका है। इससे ड्राइवर और यात्री सीट के एयरबैग अनावश्यक रूप से खुल सकते हैं। अब तक इस गड़बड़ी के कारण कोई दुर्घटना या नुकसान सामने नहीं आया है। कंपनी इन कारों को वापस मंगाकर एक इलेक्ट्रिक सिग्नल फिल्टर लगाएगी।