धड़ाम से गिरी घरों की बिक्री! 18 तिमाहियों में पहली बार 1 लाख के नीचे आया आंकड़ा, क्या अब सस्ते होंगे फ्लैट?
Housing sales in India 2026: भारत के शीर्ष 9 शहरों में Q1 2026 में आवास बिक्री 18 तिमाहियों बाद पहली ...और पढ़ें

घर बिक्री 8 तिमाहियों के बाद पहली बार 1 लाख यूनिट से नीचे आ गई।
HighLights
आवास बिक्री 18 तिमाहियों बाद 1 लाख यूनिट से नीचे।
.नई सप्लाई में कमी बिक्री घटने का मुख्य कारण।
बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर में बिक्री में वृद्धि दर्ज।
नई दिल्ली। भारत के शीर्ष 9 शहरों में आवास बिक्री Q1 (जनवरी-मार्च) 2026 में लगातार गिरावट के साथ 18 तिमाहियों के बाद पहली बार 1 लाख यूनिट से नीचे आ गई। इसका प्रमुख कारण अधिकांश बड़े शहरों में नई सप्लाई में कमी रहा।
एनएसई में सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी प्रॉपइक्विटी के अनुसार, जनवरी-मार्च 2026 के दौरान आवास बिक्री साल-दर-साल 13% और तिमाही-दर-तिमाही 6% घटकर 98,761 यूनिट रह गई, जबकि नई लॉन्चिंग साल-दर-साल 19% और तिमाही-दर-तिमाही 8% घटकर 92,411 यूनिट पर आ गई।
बेंगलुरु, 17,991 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा। शहर ने तिमाही आधार पर 16% और सालाना आधार पर 3% की वृद्धि दर्ज की। दिल्ली-एनसीआर में 12,141 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो सालाना आधार पर 13% की वृद्धि दर्शाती है। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 1% की गिरावट रही। अन्य सभी शहरों में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
| जगह | Q1-2025 | Q4-2025 | Q1-2026 | तिमाही दर तिमाही | साल दर साल |
| बेंगलुरु | 17508 | 15546 | 17991 | 16% | 3% |
| चेन्नई | 4959 | 4848 | 4765 | -2% | -4% |
| हैदराबाद | 13725 | 12190 | 11546 | -5% | -16% |
| कोलकाता | 4229 | 4297 | 3872 | -10% | -8% |
| मुंबई | 11453 | 10568 | 9186 | -13% | -20% |
| नवी मुंबई | 8340 | 8835 | 7157 | -19% | -14% |
| पुणे | 21640 | 17643 | 16144 | -8% | -25% |
| थाणे | 21025 | 19305 | 15959 | -17% | -24% |
| दिल्ली एनसीआर | 10723 | 12295 | 12141 | -1% | 13% |
| कुल | 113602 | 105527 | 98761 | -6% | -13% |
प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं सीईओ समीर जसूजा ने कहा, “2026 की पहली तिमाही में आवास बिक्री में नरमी जारी रही, जिसमें दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु अपवाद के रूप में उभरे। यह गिरावट अधिकांश शहरों में कम सप्लाई के कारण हुई है। Q1 2026 में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 22,000 यूनिट कम सप्लाई हुई है।”
सप्लाई के मोर्चे पर, दिल्ली-एनसीआर ने Q1 में 17,227 यूनिट लॉन्च के साथ दूसरे सबसे बड़े बाजार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। शीर्ष 9 शहरों में दिल्ली-एनसीआर एकमात्र ऐसा शहर रहा जिसने सालाना आधार पर 89% और तिमाही आधार पर 8% की वृद्धि दर्ज की।
बेंगलुरु ने 17,782 यूनिट लॉन्च के साथ फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें तिमाही आधार पर 10% वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 24% की गिरावट रही।
चेन्नई में 2,909 यूनिट की नई सप्लाई दर्ज की गई, जिसमें तिमाही आधार पर 12% वृद्धि, लेकिन सालाना आधार पर 62% की गिरावट रही। अन्य सभी शहरों में नई लॉन्चिंग में गिरावट दर्ज की गई।
जसूजा ने आगे कहा, “हालांकि Q1 में दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में लगभग समान स्तर की आवास सप्लाई रही, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में उच्च मूल्य वाली परियोजनाओं के कारण अवशोषण (बिक्री) अपेक्षाकृत कम रहा। साथ ही, कोविड के बाद यह पहली बार है जब दिल्ली-एनसीआर में पुणे, हैदराबाद और ठाणे जैसे पारंपरिक उच्च-सप्लाई बाजारों से अधिक सप्लाई देखी गई है।”
| जगह | Q1-2025 | Q4-2025 | Q1-2026 | तिमाही दर तिमाही | साल दर साल |
| बेंगलुरु | 23293 | 16237 | 17782 | 10% | -24% |
| चेन्नई | 7663 | 2603 | 2909 | 12% | -62% |
| हैदराबाद | 17649 | 12222 | 10938 | -11% | -38% |
| कोलकाता | 3121 | 3529 | 2588 | -27% | -17% |
| मुंबई | 8622 | 9358 | 7162 | -23% | -17% |
| नवी मुंबई | 8359 | 8071 | 6367 | -21% | -24% |
| पुणे | 18929 | 14923 | 13084 | -12% | -31% |
| थाणे | 17990 | 17587 | 14354 | -18% | -20% |
| दिल्ली एनसीआर | 9092 | 15995 | 17227 | 8% | 89% |
| कुल | 114718 | 100525 | 92411 | -8% | -19% |
पी.ई. एनालिटिक्स लिमिटेड क्या करती है?
प्रॉपइक्विटी (एनएसई सूचीबद्ध) भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेटा और एनालिटिक्स कंपनी है, जो 50 से अधिक शहरों में 60,000 से अधिक डेवलपर्स की 1,80,000 से अधिक परियोजनाओं को ट्रैक करती है। इसका सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म भारतीय रियल एस्टेट बाजार में गहन, सटीक और रियल-टाइम इनसाइट्स प्रदान करता है। 18 वर्षों में विकसित इस प्लेटफॉर्म के 300 से अधिक संस्थागत ग्राहक हैं, जिनमें बैंक, एनबीएफसी, प्राइवेट इक्विटी फंड और अग्रणी डेवलपर्स शामिल हैं।
