सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा, चांदी का घटा
आयात शुल्क मूल्य के आधार पर ही सोने और चांदी पर सीमा शुल्क की गणना की जाती है।
By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2015 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 03:19 PM (IST)
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कीमतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 388 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। दूसरी तरफ चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 524 डॉलर प्रति किलो किया गया है।
मार्च के अंतिम पखवाड़े में आयातित सोने का शुल्क मूल्य 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का आयात शुल्क मूल्य 543 डॉलर प्रति किलो था।
आयात शुल्क मूल्य के आधार पर ही सोने और चांदी पर सीमा शुल्क की गणना की जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें