सरकार ने सोने के शुल्क मूल्य में की कटौती, चांदी पर बढ़ाया
सरकार ने शुक्रवार को सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 440 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 73
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 440 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 738 डॉलर प्रति किलो कर दिया है। दोनों कीमती धातुओं के वैश्रि्वक मूल्य में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर इसमें बदलाव किया गया है।
विमान के शौचालय से 32 किलो सोना बरामद, चार गिरफ्तार
मूल्यवान धातुओं का आयात शुल्क मूल्य पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। सोने का आयात शुल्क मूल्य दो दिन पहले ही बढ़ाकर 442 डॉलर प्रति 10 ग्राम किया गया था, जबकि उस समय चांदी का शुल्क मूल्य 699 डॉलर प्रति किलो पर स्थिर रखा गया था।
सामान्य तौर पर कीमती धातुओं के शुल्क मूल्य में प्रत्येक पखवाड़े समीक्षा की जाती है, लेकिन वैश्रि्वक बाजार में अस्थिरता की वजह से इनके शुल्क मूल्य में बदलाव किया गया। एक अधिकारी बयान के अनुसार, इस संबंध में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। कीमती धातुओं के अलावा पीतल स्क्रैप का शुल्क मूल्य घटाकर 3,840 डॉलर प्रति टन कर दिया गया जो कल तक 3,933 डॉलर प्रति टन था। दूसरी तरफ आयातित वनस्पति तेलों जैसे कच्चे सोयाबीन तेल, आरबीडी पॉम तेल और अन्य पर शुल्क मूल्य में वृद्धि की गई है।