Move to Jagran APP

सरकार ने फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ाया SEBI प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल

त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। त्यागी की सेबी प्रमुख के पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:11 AM (IST)
सरकार ने फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ाया SEBI प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल
सरकार ने फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ाया SEBI प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकार ने सेबी प्रमुख अजय त्यागी का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल इस साल सितंबर के आखिर में खत्म हो रहा था। सरकार ने त्यागी के कार्यकाल को फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले सरकार ने त्यागी के कार्यकाल को इस साल फरवरी में छह महीने के लिए तब बढ़ाया था, जब उनका पहला तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के करीब था।

loksabha election banner

आमतौर पर सेबी प्रमुख के कार्यकाल को दो साल के लिए बढ़ाया जाता है। जब त्यागी अपना बढ़ा हुआ कार्यकाल पूरा कर लेंगे, तो यह अवधि खत्म हो जाएगी। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह 1 सितंबर 2020 से लागू होगा। 

त्यागी ने मार्च 2017 में सेबी प्रमुख का दायित्व संभाला था। जब उन्होंने पदभार संभाल, उस समय सेबी अपने फॉरवर्ड मार्केट्स कमीशन के साथ मर्जर के मध्य में था और एनएसई को-लोकेशन जैसे हाई-प्रोफाइल मामले से डील कर रहा था।

त्यागी के कार्यकाल के दौरान सेबी ने कई सारे सुधार किए। इनमें कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर उदय कोटक समिति की नियुक्ति और इसकी सिफारिशों पर क्रियान्वयन के अलावा म्युचुअल फंड कैटेगरीज में बदलाव लाने के साथ ही कार्वी मामले में तेजी से कार्रवाई करना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: क्या सुरक्षित है अधिक ब्याज दर वाली Small Finance Bank की FD में पूंजी लगाना? जानिए महत्वपूर्ण बातें

त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। त्यागी की सेबी प्रमुख के पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.