सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: अक्षय तृतीया के बाद सोना और चांदी की कीमतों में नरमी, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड रेट

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Mon, 24 Apr 2023 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2023 04:29 PM (IST)

Gold Silver Price Today अक्षय तृतीया के बाद सोना और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। सोने की ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: Check Sona Chandi Bhav Today
Gold Silver Price Today: Check Sona Chandi Bhav Today

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अक्षय तृतीया में गोल्ड की जबरदस्त बिक्री के बाद मजबूत हाजिर मांग के बीच सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 345 रुपये घटकर 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार में गोल्ड प्राइस 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में मजबूती आई।

दूसरी तरफ, चांदी भी 675 रुपये की गिरावट के साथ 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों का भाव गिरकर क्रमश: 1,982 डॉलर प्रति औंस और 24.95 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट

सोना की तरह ही चांदी की कीमत में भी कमी आई है। सोमवार को चांदी का वायदा भाव 675 रुपये की गिरावट के साथ 74,4001 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 233 रुपये या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,421 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 9,123 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दूसरी तरफ, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस रह गई।

आज क्या है सोने का रेट

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,860 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 60,860 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,760 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,710 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,710 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,760 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,710 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,860 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,860 रुपये है।