सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: एक महीने में सबसे अधिक महंगा होने के बाद आज क्या है सोने की कीमत? चेक करें नए रेट

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2022 11:06 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Nov 2022 12:23 PM (GMT+05:30)

Sona Chandi Bhav Gold Silver Price Today 14 November कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के रेट ...और पढ़ें

Gold Price Today: Check Latest Gold Silver Rates Today 14 November
Gold Price Today: Check Latest Gold Silver Rates Today 14 November

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Silver Price Today: अमेरिकी मुद्रास्फीतिऔर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोने और चांदी के दाम एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोने और चांदी में मजबूत खरीद हुई, जिससे सोने में तेज उछाल आया और चांदी की कीमतें भी बढ़ गईं। आज सुबह बाजार खुलने पर एमसीएक्स पर सोना मजबूत होकर 52,568 और चांदी 61,863 पर कारोबार कर रही थी।

बीते सप्ताह, एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमत 52,331 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुई। घरेलू बाजार में सोना 2.80 प्रतिशत मजबूत हो गया। हाजिर बाजार में येलो मेटल की कीमत 1,771 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समाप्त हुई। पिछले 15 दिनों में सोने के दाम में करीब 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।

क्यों महंगा हो रहा सोना

जिंस बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड के नरम रुख अपनाने की उम्मीद जगी है। इससे अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी पर विराम लग सकता है। 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर इंडेक्स दबाव में आ गया है। शुक्रवार को यह 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 106.255 के स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है और इसलिए सोने और चांदी की कीमतों के संबंध में 'डिप्स पर खरीदारी' की रणनीति बनाए रखनी चाहिए।

आज क्या है सोने का रेट

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमत इस तरह है-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,760 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,640 पर बिक रहा है।
  • लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,760 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 52,760 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 52,620 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 52,640 रुपये का है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 52,640 रुपये है।

ये भी पढ़ें-

Gold Price Today: सोना खरीदना है तो मत चूकें मौका, दिवाली से पहले रेट में हुआ बदलाव, चेक करें अपने शहर का दाम

Gold Price Today: सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत में तेजी, जानिए आज क्या रहे रेट