सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट; यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

By Sarveshwar PathakEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 05:35 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Today 18 August सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को कारोबारी ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today 18 August: Gold falls Rs 32 and silver declines Rs 348
Gold Silver Price Today 18 August: Gold falls Rs 32 and silver declines Rs 348

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 32 रुपये की गिरावट के साथ 52,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 52,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 348 रुपये की गिरावट के साथ 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 57,646 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,763 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी सपाट होकर 19.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में बढ़ोतरी और महंगाई की चिंताओं को लेकर मिले-जुले वैश्विक संकेतों से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में सीमित कारोबार रहा है।

सोना वायदा कीमतों में 202 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 202 रुपये की तेजी के साथ 51,745 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 202 रुपये या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 14,946 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों की ताजा पोजीशन से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,779.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपना दांव बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 56,928 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर डिलीवरी का अनुबंध 13 रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,928 रुपये प्रति किलोग्राम पर 16,710 लॉट में रहा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।