Move to Jagran APP

Gold Rate on 16 July: सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

Gold Rate on 16 July चांदी की हाजिर कीमत में गुरुवार को 124 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 53810 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 07:51 AM (IST)
Gold Rate on 16 July: सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें
Gold Rate on 16 July: सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत में 32 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 49,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में बुधवार को 50,018 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की हाजिर कीमत में गुरुवार को 124 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव  53,810 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में बुधवार को चांदी 53,934 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को वैक्सीन की संभावनाओं के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, यूएस-चीन तनाव के कारण सोने की वैश्विक कीमत 1800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना गिरावट के साथ 1,805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी गुरुवार को 19.14 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेंड करती दिखी।

सोने-चांदी के वैश्विक वायदा भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.39 फीसद या 7 डॉलर की गिरावट के साथ 1806.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.51 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 19.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.