Move to Jagran APP

Gold Rate on 25 November : सस्ता हो गया है सोना, आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Gold Rate on 25 November चांदी में सोमवार को 402 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45178 रुपये रह गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 08:34 AM (IST)
Gold Rate on 25 November : सस्ता हो गया है सोना, आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की
Gold Rate on 25 November : सस्ता हो गया है सोना, आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कीमत में इस गिरावट से अब 10 ग्राम सोने का भाव 38,604 रुपये रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के चलते सोने के भाव में यह गिरावट आई है।

वहीं, चांदी की बात करें, तो इसके भाव में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 402 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,178 रुपये रह गई है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 45,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,458 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना ट्रेड डील की संभावनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर कीमतों के गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने के कारण घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

यूएस-चाइना के बीच इस साल के अंत तक एक प्रारंभिक डील होने की रिपोर्टों के बीच वैश्विक शेयर बाजरों में भी सोमवार को उत्साह देखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.