Move to Jagran APP

Gold Rate on 28 Feb: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए भाव

Gold Rate on 28 Feb एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 03:42 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 08:50 AM (IST)
Gold Rate on 28 Feb: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए भाव
Gold Rate on 28 Feb: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने की कीमतों में शुक्रवार (28 Feb 2020) को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 43,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को पिछले सत्र में 43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 60 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 48,190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में यह गिरावट आई है।

भारतीय रुपये की बात करें तो यह शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला था। रुपये का हाजिर भाव शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 50 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। पटेल ने बताया कि रुपये में गिरावट से सोने के भाव में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा बॉन्ड्स जैसे अधिक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखें, तो शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे थे। सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.