Gold Rate on 5 Dec: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी 771 रुपये हुई सस्ती, जानिए क्या हैं भाव
Gold Rate on 5 Dec गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट रही आज दोनों के दाम कम हुए।
नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने के भाव में 74 रुपये कमी हुई। इस गिरावट के सब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,985 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना राष्ट्रीय राजधानी में 39,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत में भी गिरावट रही और यह 771 रुपये कम होकर 45,539 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को चांदी 46,310 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 74 रुपये की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दरअसल रुपया आज हाजिर भाव में एक डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था। इससे भी गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। पटेल ने बताया कि अमेरिका चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते भी पिछले दो दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां सोना और चांदी दोनों ही सपाट कारोबार कर रही थीं। गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,475.4 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।