Move to Jagran APP

Gold Rate on 27 Sep: सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Rate Today एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सर्राफा बाजार में चांदी में 851 रुपये की गिरावट आयी है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 46384 रुपये हो गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 05:49 PM (IST)
Gold Rate on 27 Sep: सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव
Gold Rate on 27 Sep: सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में 121 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,564 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख और रुपये में मजबूती के कारण भारत में सोने के भाव में यह गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 38,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सर्राफा बाजार में चांदी में 851 रुपये की गिरावट आयी है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 46,384 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज ने बताया कि पिछले सत्र में चांदी 47,235 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने के कारण चांदी की कीमत में यह गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,497.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ 17.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आने के कारण घरेलू बाजार में भी सोने में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है।

उधर भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले आई गिरावट के बाद दोपहर में संभल गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.