Move to Jagran APP

Gold Rate on 31 Jan: सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या हो गई कीमत

Gold Rate on 31 Jan वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी दोनों ही मामूली बढ़त देखी गई। इससे सोना 1577 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 07:16 AM (IST)
Gold Rate on 31 Jan: सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या हो गई कीमत
Gold Rate on 31 Jan: सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या हो गई कीमत

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोने में शुक्रवार को 131 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 41,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को सोना 41,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

वहीं, चांदी की कीमत में शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में शुक्रवार को 89 रुपये की तेजी आई है। इस उछाल से चांदी का भाव 47,554 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी के भाव में यह बढ़त दर्ज की गई है। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में भी 131 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही पटेल ने बताया कि हाजिर रुपये में बजट से पहले एक डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती आई है।

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 71.41 पर कारोबार कर रहा था। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहे थे। इससे सोना 1,577 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.