Move to Jagran APP

Gold Rate on 2 December: सोना हो गया काफी सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई जोरदार गिरावट, जानिए भाव

Gold Rate on 2 December चांदी के भाव में सोमवार को 425 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45730 रुपये पर आ गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 08:33 AM (IST)
Gold Rate on 2 December: सोना हो गया काफी सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई जोरदार गिरावट, जानिए भाव
Gold Rate on 2 December: सोना हो गया काफी सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई जोरदार गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआई। सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोमवार को सोने के भाव में 161 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,718 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 161 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोने की हाजिर मांग के कमजोर होने के चलते कीमतों में गिरावट आई है।

सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही सोमवार को चांदी की कीमत में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 425 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,730 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 46,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,456 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 16.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि डॉलर में मजबूती और चीन से सकारात्मक मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा आने के बाद वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.