Move to Jagran APP

Gold Rate on 15 June: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

Gold Rate on 15 June एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 07:34 AM (IST)
Gold Rate on 15 June: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें
Gold Rate on 15 June: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। सोने की घरेलू हाजिर कीमत में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से सोने का हाजिर भाव दिल्ली में 47,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 48,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

prime article banner

घरेलू हाजिर बाजार में सोमवार को सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 590 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 48,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 48,790 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Car Loan पर विभिन्न बैंक ले रहे यह ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस, तुलना कर चुनें सबसे फायदेमंद विकल्प

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.31 फीसद या 22.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1714.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.11 फीसद या 19.17 डॉलर की गिरावट के साथ 1711.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों लगातार बढ़ रहे हैं Petrol-Diesel के दाम, अभी और आ सकती है तेजी

उधर चांदी के वैश्विक भाव की बात करें, तो सोमवार शाम कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.81 फीसद या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 17.17 डॉलर प्रति औंस ट्रेंड कर रहा था। इसी समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.33 फीसद या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 17.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.