सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price: पांच दिन में 5,000 रुपये टूटा सोना, मंगलवार को भी दिखी गिरावट, जानिए भाव

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2020 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 08:04 AM (IST)

Gold Priceअंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो मंगलवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.79 फीसद या 11.95 डॉलर की गिरावट ...और पढ़ें

Gold Price: पांच दिन में 5,000 रुपये टूटा सोना, मंगलवार को भी दिखी गिरावट, जानिए भाव
Gold Price: पांच दिन में 5,000 रुपये टूटा सोना, मंगलवार को भी दिखी गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने की वायदा कीमतों में पिछले पांच सत्रों में 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। यह इन पांच सत्रों में 44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से लुढ़ककर 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है। आमतौर पर सोना इक्विटी बाजारों में गिरावट के दौरान सेफ हैवन के रूप में मजबूत होता है, लेकिन कोरोना वायरस प्रकोप के कारण सभी बाजारों में नकदी के संकट के चलते सोने में यह भारी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Analysis जानिए सोने-चांदी में क्यों आ रही है बंपर गिरावट, क्या है निवेश का सही मौका?

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.79 फीसद या 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1502.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 12.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 293 रुपये की गिरावट के साथ 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 363 रुपये की गिरावट के साथ 39,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो मंगलवार को इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 1.04 फीसद या 376 रुपये की गिरावट के साथ 35,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।