Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: लुढ़क गया सोने का भाव, चांदी रही स्थिर, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 05:15 PM (IST)

    गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं आज चांदी की कीमत स्थिर रही है। ऐसे में यदि आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक औंस सोने का कारोबार 1926 डॉलर में हुआ। वहीं चांदी 23.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1,926 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही था।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आप यह जान लीजिए आज आपको 10 ग्राम सोने के लिए कितने रुपये चुकाने पड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना सस्ता हुआ सोना?

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमत 130 रुपये गिरकर 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

    पिछले कारोबार में 10 ग्राम सोने की कीमत 60,300 रुपये पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1,926 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही था।

    ये भी पढ़ें: SJVN में OFS के जरिए सरकार बेच रही है 4.92 प्रतिशत हिस्सेदार, करीब 12 फीसदी टूटा शेयर

    क्या रहा चांदी का भाव?

    आज 21 सितंबर को चांदी का भाव स्थिर रहा। चांदी 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 23.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

    आपके शहर में क्या है सोने की कीमत?

    गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार हैं:

    • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,200 रुपये है।
    • नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,200 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।

    • चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,330 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।
    • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।
    • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,100 रुपये है।
    • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,100 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,200 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,200 रुपये है।

    ये भी पढ़ें: Asian Development Bank ने भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 6.3 फीसद किया, जानें वजह