Gold Price on 21 May: गिर गई सोने की वायदा कीमतें, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए क्या चल रहा भाव
Gold Price on 21 May तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 703 रुपये की गिरावट के साथ 48355 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 256 रुपये की गिरावट के साथ 46,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 0.31 फीसद या 149 रुपये की गिरावट के साथ 47,191 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।
घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1.43 फीसद या 703 रुपये की गिरावट के साथ 48,355 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
यह भी पढ़ें: ईपीएफ में केवाईसी अपडेट करने के लिए आपको करना होगा ये काम, जानिए सबसे आसान प्रोसेस
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो यहां गुरुवार सुबह सोने का वायदा और हाजिर भाव गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.50 फीसद या 8.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1743.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.41 फीसद या 7.09 डॉलर की गिरावट के साथ 1,741.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
यह भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज के साथ ही अब आरबीआई को है ब्याज दरों में भारी कटौती करने की जरूरत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें, तो गुरुवार सुबह चांदी की वैश्विक और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.92 फीसद या 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 17.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर गुरुवार सुबह 1.64 फीसद या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
सोने और चांदी के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य कीमती धातुओं के भाव की बात करें, तो गुरुवार सुबह प्लेटीनम का हाजिर भाव 2.91 फीसद या 25.23 डॉलर की गिरावट के साथ 841.91 डॉलर प्रति औंस पर और पैलेडियम का हाजिर भाव 2.50 फीसद या 52.46 डॉलर की गिरावट के साथ 2,048.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।